
मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री में हर दिन गाने रिलीज होते हैं। इसमें से कुछ गाने तो हिट होते हैं तो कुछ फ्लॉप हो जाते हैं। लेकिन गायिका शिल्पी राज (bhojpuri singer shilpi raj) का गाना आते ही वायरल हो जाता हैं। भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में इन्हें 'हिट मशीन' कहा जाता है। यानी जिस भी गाने मे इनकी आवाज होती है उसका सफल होना तय माना जाता है।
भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी आवाज के दम पर राज करने वाली शिल्पी राज का नया गाना 'शेर हम बिहार के' हाल ही में रिलीज हुआ है। जो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में मनीषा मिश्रा (Manisha Mishra) जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं। जिसे देखकर लोगों की बेताबी बढ़ जा रही हैं। बोल्ड अवतार में भोजपुरी अदाकारा का स्वैग देख शिवम सिंह हैरान रह जाते हैं। वो बंदूक के दम पर उन्हें नाचने को कहते हैं जिसे अदाकारा ठुकरा देती हैं। इस वीडियो में शिवम सिंह के साथ मनीषा मिश्रा की केमिस्ट्री ने आग लगा दी है। 'शेर हम बिहार के'गाने का बोल बिल्कुल बिहार के परिदृश्य को रखते हुए लिखा गया है।
गाने को इस प्लेटफॉर्म पर किया गया है रिलीज
गाने को 'सारेगामा भोजपुरी' यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने की मेकिंग की बात करें तो शिवम सिंह और शिल्ली राज ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। म्यूजिक रोशन सिंह का है। जबकि गाने को डायरेक्ट विक्रम राजपूत ने किया है।
शिल्पी का ये गाना भी मचा रहा है धूम
इसके अलावा शिल्पी राज का एक और गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) ने अपनी अदाओं का जादू चलाया है।‘बेचे बलमुआ अनार’ (Beche Balamua Anar) गाने में माही श्रीवास्तव जमकर डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
और पढ़ें:
शादी से पहले क्या आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए ऑर्डर किया पिज्जा, जानें पूरा सच
ऋचा चड्ढा का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के छूटे पसीने, गर्मी में अदाकारा ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।