भोजपुरी सिंगर सुनील छैली बिहारी का हुआ कार एक्सीडेंट, कभी निरहुआ को दिया था पहला ब्रेक

Published : Sep 19, 2020, 02:30 PM IST
भोजपुरी सिंगर सुनील छैली बिहारी का हुआ कार एक्सीडेंट, कभी निरहुआ को दिया था पहला ब्रेक

सार

भोजपुरी सिंगर सुनील छैली बिहारी (Bhojpuri Singer sunil chaila bihari) का कार एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी गर्दन में चोट लग गई है।

मुंबई. भोजपुरी सिंगर सुनील छैली बिहारी (Bhojpuri Singer sunil chaila bihari) का कार एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी गर्दन में चोट लग गई है। खबरों में कहा जा ये भी जा रहा है कि उनके साथ कार में तीन लोग और भी सवार थे। इनमें सिंगर नीरज पाली, ठेकेदार सुबोध और ड्राइवर शामिल हैं। सिंगर के साथ ये हादसा यमुना एक्सप्रसवे पर मथुरा के पास बताया जा रहा है। 

यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के पास की घटना 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हादसा बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर मथुरा (Mathura) के पास हुआ। कार दिल्ली (Delhi) की ओर जा रही थी। कई चोटों के बाद, सभी को मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें गुरुवार को दिल्ली रेफर कर दिया गया।

सुशांत ममाले पर बेबाकी से रखी थी राय 

बता दें, हाल में लोकगायक सुनील छैला बिहारी ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले (Sushant Singh rajput Suicide Case) में किसी धमकी गैंग का जिक्र करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुनील छैला बिहारी ने यूट्यूब पर वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को पिछले एक महीने से धमकियां मिल रही थी।

भोजपुरी सिंगर ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पिछले कुछ महीने से सुशांत सिंह राजपूत बहुत परेशान चल रहे थे। लगतार धमकियां मिलने की वजह से सुशांत सिंह राजपूत परेशान थे। धमकियों का आलम यह था कि वह लगातार अपना मोबाइल सिम कार्ड बदल रहे थे। सुशांत ने एक महीने में करीब 50 बार सिम कार्ड चेंज किए थे।

निरहुआ को दिया भोजपुरी में काम करने का पहला मौक

बता दें, सुनील छैला बिहारी ने ही निरहुआ (Nirahua) को पहली बार भोजपुरी में काम करने का मौका दिया था। निरहुआ ने उनकी फिल्म 'चलत मुसाफिर' (Chalat Musafir) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) (Dinesh lal yadav) ने गाना भी गाया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Pawan Singh के आ रहे धासूं भोजपुरी सॉन्ग, फैस की बढ़ी बेकरारी
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक