समंदर किनारे आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने लगाए जबरदस्त ठुमके, सिजलिंग केमेस्ट्री ने इंटरनेट पर मचाया धूम

Published : Apr 07, 2022, 06:53 PM ISTUpdated : Apr 07, 2022, 07:05 PM IST
 समंदर किनारे आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने लगाए जबरदस्त ठुमके, सिजलिंग केमेस्ट्री ने इंटरनेट पर मचाया धूम

सार

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फेमस है। इनकी केमेस्ट्री रील लाइफ में जितनी जबरदस्त है उतनी ही रियल लाइफ में भी। जब भी इनका कोई गाना आता है उसका हिट होना तय माना जाता है।

मुंबई. दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी काफी फेमस है। मूवी हो या फिर एल्बम जब भी दोनों साथ आते हैं तो इनकी सिजलिंग केमेस्ट्री को देखकर फैंस बेहद ही खुश हो जाते है। देखते ही देखते इनका गाना इंटरनेट पर धूम मचाने लगता है। पावर कपल का एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें वो समंदर के किनारे रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

निरहुआ और आम्रपाली का रोमांटिक गाना 'सामान चुनमुनिया' ने यूट्यूब पर तहलका मचा रखा है। इसमें दोनों का लुक और डांस फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहा है। आम्रपाली का एक्सप्रेशन और डांस मूव्स का तो कोई जवाब नहीं। वहीं, निरहुआ भी रेड जैकेट और चश्मा में भोकाल बनाते हुए दिख रहे हैं।

निरहुआ और आम्रपाली के गाने को 2016 में रिलीज किया गया था

इस गाने साल 2016 में वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी पर रिलीज किया गया था। अब तक इसे 1 करोड़ 68 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बात अगर गाने की मेकिंग की कि जाए तो गाने को आवाज से इंदू सोनाली और ओम झा ने सजाया है।

वहीं, म्यूजिक ओम झा का है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। प्रोड्यूसर नसीर जमाल है। बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली ज्यादातर एक दूसरे के साथ ही काम करते हैं। फैंस को भी इनकी जोड़ी खूब पसंद आती है।

इस मूवी में नजर आएंगे आम्रपाली और निरहुआ

आम्रपाली और निरहुआ (Amrapali Dubey nirhua)  के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों 'आई मिलन की रात' फिल्म में नजर आएंगे। इसमें दोनों के बीच रोमांस के साथ-साथ हॉरर भी देखने को दर्शकों को मिलने वाला है। इसके अलावा दोनों की एक और फिल्म 'निरहुआ बनल करोड़पति'सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस को इनकी आनेवाली मूवी का बेसब्री से इंतजार है। 

PREV

Recommended Stories

धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट
New Bhojpuri Song: 'सटावा जनी राइफल...' में अंशुमान सिंह राजपूत-सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री