
मुंबई. भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh Birthday) का आज जन्मदिन है। 5 जनवरी 1986 को आरा में पैदा हुए पवन सिंह अपने मेहनत के दम पर भोजपुरी सिनेमा में अलग पहचान बनाए। 16 साल के करियर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। उनके जन्मदिन पर उनका एक गाना रिलीज हुआ है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
'आ जइहे 5 के' गाने में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह (Dimpal Singh)ठुमके लगा रही हैं। वहीं, अनुपमा यादव (Anupama Yadav) और पवन सिंह ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। गाना यूट्यूब के अलग-अलग चैनल पर वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह हेलिकॉप्टर से उतरते दिख रहे हैं। जिसे देखकर फैंस प्रतिक्रिया देते नहीं चूक रहे हैं। पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उनके चाहने वाले बोल रहे हैं कि भोजपुरी इतिहास में पहली बार हेलीकॉप्टर से पावर स्टार पवन सिंह का सॉन्ग सुपरहिट।
11 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी
बता दें कि पवन सिंह अपने जन्मदिन के मौके पर लंदन में हैं। अगर उनके करियर की बात करें तो 11 साल की उम्र से गाना शुरु कर दिए थे। उनका पहला एलबम 'ओढ़निया वाली' था। लेकिन, 2008 में आए एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' से वो रातों रात स्टार बन गए थे। इसके बाद उन्होंने 2007 में आई फिल्म 'रंगली चुनारिया तोहरे नाम' में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो सिंगिंग के साथ-साथ अभिनय भी करने लगे।
पवन सिंह का पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहा
पवन सिंह की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रहा। उनकी दो शादियां हुईं। पहली शादी नीलम से हुई थी। नीलम ने शादी के छह महीने बाद ही 8 मार्च 2015 को मंबई में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनका नाम कई अदाकारों से जुड़ा। लेकिन अक्षरा के साथ लंबे वक्त तक उनके अफेयर के चर्चे रहे। हालांकि बाद में उन्होंने फैमिली की पसंद से ज्योति से शादी कर ली।
और पढ़ें:
SALMAN KHAN को भांजे आहिल ने बनाया 'मामू', VIRAL VIDEO देख फैंस बोले-भाई का पोपट हो गया
Tollywood बनी देश की नंबर वन फिल्म इंडस्ट्री, थर्ड पोजिशन पर पहुंचा Bollywood; आखिर क्या रही वजह
इतने करोड़ की मालकिन हैं Pushpa की एक्ट्रेस Rashmika Mandanna, एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।