रवि किशन के पिता की 92 साल की उम्र में हुआ निधन, वाराणसी में हुआ अंतिम संस्कार

Published : Jan 01, 2020, 10:55 AM ISTUpdated : Jan 01, 2020, 05:26 PM IST
रवि किशन के पिता की 92 साल की उम्र में हुआ निधन, वाराणसी में हुआ अंतिम संस्कार

सार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ल का मंगलवार को वाराणसी में देहांत हो गया।

मुंबई. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ल का मंगलवार को वाराणसी में देहांत हो गया। वे 92 साल के थे। उन्होंने वाराणसी में देह त्यागने की अंतिम इच्छा जताई थी। मुंबई में उनका काफी समय से इलाज चल रहा था लेकिन अंतिम इच्छा को देखते हुए उन्हें वाराणसी लाया गया था। वाराणसी में ही मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार 

रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ल का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। बता दें, श्याम नारायण शुक्ल बीते कई महीने से बीमार चल रहे थे। उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार नहीं होता देख उन्होंने वाराणसी में शरीर त्यागने की अंतिम इच्छा जताई थी।

वाराणसी में देह त्याग की अंतिम इच्छा की ये है वजह

बीते 15 दिन पहले रवि किशन अपने पिता को लेकर वाराणसी आए थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार करने के पीछे की वजह कि श्याम नारायण शुक्ल भगवान शिव के परम भक्त थे, इसलिए उन्होंने वाराणसी में ही देह त्यागने की इच्छा जताई थी। वह मूल रूप से जौनपुर जिले के केराकत गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को वाराणसी में होगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल