Bhojpuri Super Hit Holi Song : होली पर चढ़ेगा भोजपुरी गानों का खुमार, इन गीतों के बिना हर प्ले लिस्ट अधूरी

Published : Mar 15, 2022, 06:26 PM ISTUpdated : Mar 15, 2022, 06:30 PM IST
Bhojpuri Super Hit Holi Song : होली पर चढ़ेगा भोजपुरी गानों का खुमार, इन गीतों के बिना हर प्ले लिस्ट अधूरी

सार

आप भी पहले से अपनी प्ले लिस्ट तैयार कर रहे हैं तो कुछ गाने इसमें जरुर शामिर करियेगा। इस खबर में होली की पांच भोजपुरी गानों के बारे में  आपको बता रहे हैं, जिनके बिना आपकी होली प्ले लिस्ट अधूरी होगी। 

Bhojpuri Super hit Holi Song : होली का  त्योहार पूरे देश में नाच गाकर मनाया जाता है। सड़कों पर जब हुरयारों की टोली  निकलती है तो एक अलग ही नजारा दिखाई देता है। जगह- जगह टंडाई और गीत संगीत का इंतजाम होता है। ऐसे में फगुआ के रंग में रंगे गानों की बड़ी डिमांड होती है। यदि आप भी पहले से अपनी प्ले लिस्ट तैयार कर रहे हैं तो कुछ गाने इसमें जरुर शामिर करियेगा। इस खबर में होली की पांच भोजपुरी गानों के बारे में  आपको बता रहे हैं, जिनके बिना आपकी होली प्ले लिस्ट अधूरी होगी। 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी गाना 'भतार मेरा धोखा दिया है' हुआ बंपर हिट, खेसारी लाल यादव ने शुभी शर्मा के साथ लूट ली महफिल

'जब से चढ़ल बा फगनुआ'
पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट एक्ट्रेस मोनालिसा का भोजपुरी होली गाना  'जब से चढ़ल बा फगनुआ' ने तो जैसे यूट्यूब पर हंगामा ही मचा दिया है। मोनालिसा और पवन सिंह का इस गाने में सुपरहॉट अंदाज देखकर आपके पसीने छूट सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-  होली की जान है ये भोजपुरी गीत, सुपरस्टार ने मले एक दूसरे के गाल, पवन,खेसारी, काजल,अक्षरा,स्मृति का देखें अंदाज

मोनालिसा और पवन सिंह की  जबरदस्त कैमेस्ट्री
'जब से चढ़ल बा फगनुआ' मोनालिसा और पवन की बेहद पसंद की जाने वाली  फिल्म 'करेला कमाल धरती के लाल' का है।  इस वीडियो सांग में मोनालिसा और पवन सिंह ने ऐसी जबरदस्त रस्साकसी की है कि देखने वालों की नजरें ही वीडियो से नहीं हट रही हैं। दोनों की रंगों में लथपथ होकर रोमांटिक हुड़दंग और नशीली अदाओं ने तो जैसे दर्शकों को रोमांचित ही कर दिया है। इस पर दोनों ने रोमांस का तड़का भी लगा दिया है। दोनों रंगों  के नशे में  चूर होकर ऐसा नाच रहे हैं कि जैसे कोई नागिन बीन की धुन पर मदहोश हो जाती है।

 

ये भी पढ़ें- Instagram में लाखों में हैं भोजपुरी की इन एक्ट्रेस के चाहने वाले, पॉपुलैरिटी में बड़े स्टार्स को देती हैं मात

'आवा ना चोली में रंग डलवाला' 
भोजपुरी सुपरहिट फिल्म 'प्रतिज्ञा 2' (Bhojpuri superhit movie 'Pratigya 2) का सुपरहिट सांग 'आवा ना चोली में रंग डलवाला'  होली के पहले वायरल हो गया है। इस भोजपुरी होली सांग वीडियो में  पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, स्मृति सिन्हा (Pawan Singh, Khesari Lal Yadav, Kajal Raghavani, Akshara Singh, Smriti Sinha) नजर आए थे। इसमें सभी स्टार कलाकार धूम धड़ाके के साथ होली खेलते और रंग गुलाल मलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-  निरहुआ और पाखी हेगड़े की रसीली अदाओं ने लगाई आग, भोजपुरी गाने में दिखी जबरदस्त कैमेस्ट्री

'व्हाइट-व्हाइट लहंगा'
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया 'व्हाइट-व्हाइट लहंगा' भी जबरदस्त सांग है। इस गाने को देखें या सुने, आपको होली खेलने का मन करने लगेगा।  भोजपुरी फिल्मों में इन दोनों की जोड़ी वैसे भी बहुत पसंद की जातीहै । ऐसे में होली के गीत में इनकी रस्साकसी देखते ही बन रही है। 

ये भी पढ़ें-  होली की जान है ये भोजपुरी गीत, सुपरस्टार ने मले एक दूसरे के गाल, पवन,खेसारी, काजल,अक्षरा,स्मृति का देखें अंदाज

'बुरा ना मानो होली है'
भोजपुरी फिल्मों में एक्टर भिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की बात ना हो ऐसा  हो ही नहीं सकता है। इस बार चुनावी सीजन जरुर निकल गया है लेकिन देश के बड़े नेताओं को लपेटे में लेता  'बुरा ना मानो होली है' गाना बहुत पसंद किया जा रहा है। होली की हुडदंग में ये गाना एक अलग फील कराता है। 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी गाना 'भतार मेरा धोखा दिया है' हुआ बंपर हिट, खेसारी लाल यादव ने शुभी शर्मा के साथ लूट ली महफिल

'घसाई रंग सगरी'
भोजपुरी फिल्मों के पेमस  गायक और अभिनेता पवन सिंह के गाने हर साल होली कीजान बन जाते हैं।  इस बार पवन सिंह का  'घसाई रंग सगरी' गाना बहुत पसंद किया जा रहा ता है।  पवन के साथ  अंजना सिंह के लटके- झटके देखकर तो जैसे लोग बैरा गए हैं। इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री नेदेखने को मिल रही है।  

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम