
मुंबई. नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस कड़ी में 'लॉलीपॉप' गाने से मशहूर हुए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के छठ गीत काफी देखे और सुने जा रहे हैं। उनके गाने यूट्यूब पर वायरल भी हो रहे हैं। यू-ट्यूब पर पवन सिंह के छठ गीतों की व्यूअरशिप बढ़ गई है। उनके गाने करोड़ों व्यूज पा चुके हैं। छठ के इस अवसर पर आपको पवन सिंह के सुपरहिट छठ गीत के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।
1. माई रोवत होई
भोजपुरी छठ गीत 'माई रोवत होई' पवन सिंह के सबसे हिट गानों में से एक है। इस छठ गीत को 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नवंबर 2018 में रिलीज हुए इस गाने को पवन सिंह ने आवाज दी है, विनय बिहारी ने लिखा है और छोटे बाबा ने संगीत दिया है। यू-ट्यूब पर यह सॉन्ग इन दिनों छाया हुआ है।
2. धनिया हमार नया बाड़ी हो
पवन सिंह का ये 2020 का नया भोजपुरी छठ गीत है। ये सॉन्ग दो दिन पहले ही रिलीज हुआ था और इसे फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि यू-ट्यूब पर 48 घंटे के अंदर इस गाने को 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग को आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है। छोटे बाबा ने इस गाने का संगीत दिया है।
3. उगी ना आदित देव भोर
वहीं, पवन सिंह का ये पारंपरिक छठ गीत जमकर वायरल हो रहा है। उत्तर भारत के गली-मोहल्लों में खूब सुनाई दे रहा है। इस गाने को 41 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 'उगी ना आदित देव भोर' छठ गीत (Chhath Geet) लचकेला बहंगी (Lachkela Bahangi) एल्बम का गाना है। पवन सिंह द्वारा गाए गए इस गाने को मनोज मतलबी और गोविंद विद्यार्थी ने लिखा है। इसके साथ ही दिनेश कुमार ने इसका म्यूजिक दिया है।
4. उगी हे सूरजमल नइयो ना डोले
भोजपुरी छठ एल्बम 'छठी माई के महिमा अपार' के सॉन्ग 'उगी हे सूरजमल नइयो ना डोले' को 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath Geet) को यू-ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।
5. छठी माई के महिमा
छठ पूजा के भोजपुरी गीतों में पवन सिंह के गानों का क्लेक्शन भी काफी देखा जा रहा है। उनके गानों के क्लेक्शन को 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।