'घरे चली ए बलम जी' ने रिलीज होते ही मचाया हंगामा, Samar Singh के गाने को मिले लाखों व्यूज

चईता सांग एलबम में ‘घरे चली ए बलम जी’ (Ghare Chali Ye Balam Ji) रिलीज के साथ ही धूम मचा रहा है। देसी गाने ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। समर का देसी अंदाज दर्शकों को छू गया है। 

Rupesh Sahu | Published : Apr 25, 2022 11:51 AM IST / Updated: Apr 26 2022, 07:18 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri cinema) में नए-नए कलाकर अपनी पैठ जमा रहे हैं। वहीं स्थापित कलाकार भी अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाते चले जा रहे हैं। भोजपुरी पावर स्टार समर सिंह (Samar Singh) इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। उनके प्रशंसक तो जैसे उनके गानों का इंतजार ही करते रहते हैं। जैसे नया सांग रिलीज होता है उस पर टूट पड़ते हैं। समर सिंह का मौजूदा समय में चईता गाना जमकर पसंद किया जा रहा है, इस गाने में समर सिंग का ठेठ देसी अंदाज देखने को मिल जायेगा।  

समर सिंग की किसानी देखकर हो जाएंगे खुश
चईता सॉंग में वे किसान बनकर गेहूं की कटिया करते दिख रहे हैं। इसका फिल्मांकन बड़े ही जोरदार तरीके से किया गया है। चईता सांग एलबम में ‘घरे चली ए बलम जी’ (Ghare Chali Ye Balam Ji) रिलीज के साथ ही धूम मचा रहा है। देसी गाने ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। समर का देसी अंदाज दर्शकों को छू गया है। 

तेज धूप में  पति- पत्नी का हुआ हाल-बेहाल
भोजपुरी वीडियो सांग ‘घरे चली ए बलम जी’ (Bhojpuri gana Ghare Chali Ye Balam Ji) को समर सिंह के आधिकारिक  यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। किसान बने समर सिंह अपनी को-एक्ट्रेस के साथ पक गए गेहूं को काट रहे हैं। वहीं तेज धूप में उनका हाल-बेहाल हुआ जा रहा है। किसानों की इसी व्यथा को गाने में फिल्माया गया है। 

एक दिन में मिले लाखों व्यूज
इसमें दिखाया गया है कि ग्रामीण महिला चईत की दोपहरी में गेंहू काटने पहुंचती है। तेल लू के थपेड़े झेलते उसे तनिक भी आराम करने को नहीं मिलता है।  वीडियो में फिल्मा गए दृश्य के मुताबिक जब वो धूप लगने की बात अपने पति को बताती है तो वो मानने को तैयार ही नहीं होते हैं।

रिलीज होते ही फैंस को पसंद आ गया गाना

24 अप्रैल 2022 को Samar Singh Official यूट्यूब पर रिलीज किए इस वीडियो को अब तक 119,047 views मिल चुके हैं। इस गाने में आवाजें समर सिंह और कविता यादव की हैं।  गान को आलोक यादव ने लिखा है। इसके संगीत निर्देशक आलोक मनोज हैं। डायरेक्शन अनूप गुप्ता ने किया है।

गाने की स्टार कास्ट
 Album एलबम :- Ghare Chali Ye Balam Ji
 Song गाना :- Ghare Chali Ye Balam Ji
 Singer गायक :- Samar Singh, Kavita Yadav
 Lyrics बोल :- Alok Yadav
 Music Director संगीत  :- Alok - Manoj
 Director निर्देशक :- Anup Gupta

 

ये भी पढ़ें

विवादों से भरी पड़ी है अरिजीत सिंह की लाइफ, सलमान खान से भी ले चुके है पंगा, इस कारण हुए थे अरेस्ट भी

इतने मर्दों के बीच अकेली ये काम करती दिखी भोजपुरी क्वीन नम्रता मल्ला, ब्रा-निकर में दिखाया सेक्सी लुक

21 साल के करियर में राजामौली ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, बनाईं मगधीरा से बाहुबली तक ये 12 ब्लॉकबस्टर फिल्में

भागती-दौड़ती परेशान नजर आई काजोल, उधर सुहाग की निशानी के बिना दिखी नीतू सिंह की बहू तो लोगों ने उतारी लू

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की हीरोइन ने ढाया ऐसा कहर छूट रहे सबके पसीने, खूबसूरत से मचा रखा है बवाल

Share this article
click me!