लंदन में Nirhua और Amrapali को ठुमका लगाता देख गोरी मेम ने भी दिखाए डांस मूव्स, विदेशी सड़कों पर देसी अंदाज

Published : Mar 29, 2022, 09:01 PM ISTUpdated : Mar 29, 2022, 09:06 PM IST
लंदन में Nirhua और Amrapali को ठुमका लगाता देख गोरी मेम ने भी दिखाए डांस मूव्स, विदेशी सड़कों पर देसी अंदाज

सार

amrapali dubey लंदन पहुंचकर लग ही नहीं रहा कि वह भोजपुरी फिल्मों की स्टार हैं। आम्रपाली ने विदेशी  एक्ट्रेस की तर्ज पर शानदार गाउन पहनकर डांस मूव्स  दिखाए हैं। वहीं दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी किसी अंग्रेज से कम नजर नहीं आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क : भोजपुरी इंडस्ट्री में  दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की कोई काट नहीं है, वहीं आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) की खूबसूरती के आगे तो बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी पानी भरती हैं। ये दोनों यदि किसी गाने पर साथ में परफॉरमेंस करें तो गाना तो सुपरहिट हो ही जाता है। दर्शकों की भी चांदी हो जाती है, दोनों की कैमेस्ट्री इतनी जबर है कि लोगों को बस मजा ही आ जाता है। इस बार तो दोनों लंदन पहुंच गए हैं। यहां पहुंचकर दोनों ने विदेशी जमीन पर जो अंदाज दिखाया है कि गोरी मेम भी खुद को ना रोक पाई और जमकर ठुमके लगाए।   

ये भी  पढ़ें:- SALMAN KHAN ने आमिर खान को स्पेशल बताते हुए कसा तंज, लाल सिंह चड्ढा में कैमियो पर भाई जान ने तोड़ी चुप्पी

आम्रपाली ने शानदार गाउन पहनकर दिखाए डांस मूव्स 
आम्रपाली दुबे लंदन पहुंचकर लग ही नहीं रहा कि वह भोजपुरी फिल्मों की स्टार हैं, यहां तो लग रहा है कि वो लंदन की फिल्म इंडस्ट्री की कोई एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली ने विदेशी  एक्ट्रेस की तर्ज पर शानदार गाउन पहनकर डांस मूव्स  दिखाए हैं। वहीं दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बी किसी विलायती से कम नजर नहीं आ रहे हैं। इस बार उन्होंने ने भी कोर्ट- पैंट के साथ गॉगिल लगाकतर लंदन की छोरियों के साथ नैन मटक्का किया है।
ये भी  पढ़ें: - क्रिस रॉक समेत बॉलीवुड के इन चार सेलेब्स को सरेआम जड़ा गया तमाचा, बिपाशा बसु भी हो चुकी हैं शिकार

अलग अंदाज में लोगों ने किया पसंद
 अभिनेता दिनेश लाल यादव और आम्रपाली को जोड़ी को फैंस का कुछ ज्यादा ही प्यार मिलता है। दोनों ने कई हिट फिल्में दी हैं।  वहीं  'गोरी तेरी कमर लचकउवा' गाना जो कि लंदन में फिल्माया गया है, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने नए अंदाज में डांस  मूव्स दिखाए हैं। इस गाने को अब तक 6,800,583 views मिल चुके हैं। वहीं  35 k लाइक भी मिले हैं।  

ये भी  पढ़ें:- Urfi Javed अब बिना कपड़े आईं नजर, अपनी तस्वीर पहन किया डांस, देखें Video

निरहुआ चलल लंदन ने मचाई थी धूम
ये गाना सुपरहिट फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' फिल्म का है। ये मूवी 15 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी। इस गाने को प्यारे लाल यादवने लिखा है। वहीं आवाजें निरहुआ और इंदु सोनाली की हैं। इसका Music मधुकर  आनंद ने दिया है। ये फिल्म  Pashupatinath Production के बैनर के तहत बनी थी। इसके Producer का नाम Sonu Khatri है। 

ये भी  पढ़ें:- राजकुमार राव समेत इन सेलेब्स ने अपने नाम के अल्फाबेट में किए बदलाव, क्या इससे जुड़ा है किस्मत कनेक्शन

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

इस कारण पवन सिंह को बिश्नोई गैंग ने धमकाया, भोजपुरी स्टार ने की पुलिस में शिकायत
धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट