
मुंबई. फरवरी महीने में अभी वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) चल रहा है। फिज़ा में चारों तरफ प्यार ही प्यार बिखरे नजर आ रहे हैं। प्यार के सप्ताह की रौनक में इजाफा करने के लिए खेसारी लाल (Khesari lal yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक रोमांटिक सॉन्ग लेकर आए हैं। फैंस के लिए दोनों ने स्पेशल ट्रीट दिया है। इनका गाने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने में दोनों के रोमांस को देखकर फैंस के पसीने छूट रहे हैं। इनकी सिजलिंग केमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का रोमांटिक सॉन्ग 'ड्रीम में एंट्री' सारेगामा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल और खूबसूरत हीरोइन में शुमार अक्षरा सिंह रोमांस के साथ-साथ जबरदस्त डांसिंग मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। अदाकारा का ग्लैमरस अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, खेसारी इस गाने में कूल डूड बने दिखाई दे रहे हैं।
वायरल हुआ अक्षरा-खेसारी का गाना
गाने को रिलीज हुए अभी महज कुछ ही घंटे हुए। लेकिन अब तक इसे 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं, डेढ़ लाख लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। गाने में पर्दे पर रोमांस करने वाले अक्षरा और खेसारी ने ही अपनी आवाज से सजाया है। वहीं, गाने के बोल अजीत मंडिल ने लिखे हैं। गाने को डायरेक्ट स्वरूप राज मेदार ने किया है। वहीं, कोरियोग्राफ भी स्वरूप राज मेदार ने ही किया है।
खेसारी लाल यादव और अक्षरा की जोड़ी सुपरहिट की लिस्ट में शुमार
बता दें कि खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी है। इन्होंने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। इनके गाने भी खूब पसंद किए जाते हैं। दोनों एक दूसरे के बिना पर्दे पर अधूरा लगते हैं। कोई भी गाना जब साथ में आता है तो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। वैलेंटान विक में ये गाना भोजपुरी क्षेत्र में खूब बज रहा है।
और पढ़ें:
'झुंड' का टीजर हुआ रिलीज, Amitabh Bachchan का दिखा दमदार लुक, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी
जब Mahabharat में भीम ने गदा मारकर तोड़ दी कर्ण Pankaj Dheer की उंगलियां, लगाने पड़े थे इतने टांके
Kapil Sharma की इस हरकत से खफा हुए Akshay Kumar, शो पर नहीं करेंगे Bachchan Pandey का प्रमोशन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।