खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने 'छलकता हमरो जवनिया 2' में मचाया गदर, रोमांटिक अदाओं ने किया फैंस को घायल

Published : Jul 31, 2022, 02:45 PM IST
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने 'छलकता हमरो जवनिया 2' में मचाया गदर, रोमांटिक अदाओं ने किया फैंस को घायल

सार

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना 'छलकता हमरो जवनिया 2' (Chhalakata Hamro Jawaniya 2) का वीडियो इस समय जमकर देखा जा रहा है। खेसारी लाल यादव  और काजल राघवानी हॉट डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी काफी फेमस है, दोनों का गाना 'छलकता हमरो जवनिया 2' ने ज़बरदस्त धूम मचा रखी है। इस समय ये वीडियो सांग बहुत देखा जा रहा है। Yashi Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस गाने को अब तक 14,010,195 व्यूज़ मिल चुके हैं। 

खेसारी लाल यादव बेहतरीन एक्टर-डांसर
खेसारी अच्छे एक्टर के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। वहीं वे बलिष्ठ शरीर वाले हैं, दरअसल एक्टर अपनी फिटनेस के लिए क्रेज़ी हैं। वे हरदिन घंटों जिम में बिताते हैं। अच्छा फेस, शानदार बॉडी, जानदार डांस, रियलस्टिक एक्टिंग का पूरा पैकेज हैं खेसारी लाल यादव, ऐसे में वो किसी भी फिल्म या गाने में जान डाल देते हैं।   

काजल राघवानी ने गुजराती फिल्मों में भी दिखाया जलवा 
वहीं काजल राघवानी ने भोजपुरी सिनेमा में मात्र 16 साल की उम्र में ही एंट्री कर ली थी। उन्हें इस कच्ची उम्र में गुजराती फिल्म में के लिए ऑफर मिला, इसके बाद उन्होंने दो दर्जन से से अधिक गुजराती फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था। इसके बाद काजल ने साल 2013 में भोजपुरी फिल्म 'सबसे बड़ा मुजरिम' से डेब्यू किया था। बता दें कि काजल राघवानी ना तो गुजरात,बिहार या उत्तरप्रदेश से नहीं है, उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था। काजल अब तक आधा सैकड़ा से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

खेसारी और काजल राघवानी का भोजपुरी सांग 'छलकता हमरो जवनिया 2' (Chhalakata Hamro Jawaniya 2) का वीडियो वायरल हो चुका है। खेसारी लाल यादव  और काजल राघवानी सेक्सी डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने इस सांग में बेहतरीन केमिस्ट्री के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया है।

 


स्टारकास्ट
Song, सांग : Chhalakata Hamro Jawaniya 2
Singer, गायक : Khesari Lal Yadav, Priyanka Singh
Lyrics, बोल : Azad Singh
Music, संगीत : Rajnish Mishra
Director, निर्देशक : Suraj Shah
Star Cast, कास्ट : Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Sanjay Pandey & Other
Producer,निर्मात : Sanjay Kumar Gupta & Amit Shrivastav
Audio Label, कंपनी : Yashi Films
 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम
'कमर 28' में Akanksha Puri का जलवा,खेसारी को छोड़ नीलकमल के आईं नजदीक?