
एंटरटेनमेंट डेस्क, Khesari Lal Yadav and Namrata Malla made a splash in Paro after Lal Ghaghra : भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने सोशल मीडिया अकाउंट पर खेसारी लाल यादव के साथ एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया था, ये सांग अब वायरल हो चुका है। ये वीडियो शेयर करने के साथ इंटरनेट पर आग लगा रहा है। एक्ट्रेस ने ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसे "बीटीएस ऑफ पारो" कैप्शन दिया था । न केवल इंस्टाग्राम बल्कि यू ट्यूब पर ये गाना बेहद पसंद किया जा रहा है।
खेसारी लाल यादव की बड़ी फैन फॉलोइंग
खेसारी लाल यादव के गाने तो यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते हैं, उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। मनोज तिवारी, रविकिशन पवन सिंह के बाद मौजूदा समय में खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार बनकर उभरे हैं।
नम्रता मल्ला के डांस मूव्स ने लगाई आग
वहीं नम्रता मल्ला, जो अपने अद्भुत डांस मूव के लिए जानी जाती हैं, उनके फैंस की तादाद भी बढ़ती जा रही है। उनके फैंस अक्सर उनकी नई रिलीज का इंतजार करते हैं। लेकिन, यह वीडियो अगले लेवल पर ले जा रहा है, दरअसल नम्रता को पारो शैली में खेसारी लाल यादव को बहकाते हुए देखा जा सकता है।
15 मिलियन से ज्यादा व्यूज
यह वीडियो भोजपुरी स्टार खेसारी लाल के साथ नम्रता मल्ला के लेटेस्ट गाने पारो का है। ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है और तभी से इंटरनेट पर आग लगा रहा है. 'पारो' नाम का गाना 2 सितंबर को वेव म्यूजिक पर रिलीज किया गया था। अब तक म्यूजिक वीडियो को 15,150,005 व्यूज मिल चुके हैं। नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव की के डांस वाले भोजपुरी गाने ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और उनके फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला की हॉट केमिस्ट्री हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला अपनी डांस मस्ती का आनंद लेते दिख रहे हैं क्योंकि वे एक-दूसरे को बेहद करीब रखते हैं, यह दिखाते हैं कि उनकी केमिस्ट्री कितनी हॉट है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।