
मुंबई. खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी सुपरस्टार हैं। लेकिन, वो सुपरस्टार कैसे बने और किसने बनाया ये शायद ही कम लोग जानते होंगे। तो ऐसे में हम आपको बताते हैं कि वो स्टार कैसे बने। साल 2016 में भोजपुरी में एक गाना खूब वायरल हुआ था, जिसने खेसारी को सुपरस्टार बनाया था। उस गाने ने खेसारी को तेजी से स्टारडम की ओर आगे बढ़ाया था। वो गाना कोई और नहीं बल्कि 'सइयां अरब गइले ना' था। अब इस गाने पर फिल्म बनाई गई है, जिसमें खेसारी खुद एक्टिंग कर रहे हैं और उसमें उनका साथ काजल राघवानी और शुभि शर्मा दे रही हैं।
एक्शन और रोमांस से भरपूर है ट्रेलर
खेसारी और काजल राघवानी स्टारर फिल्म 'सइयां अरब गइले ना' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसमें जबरदस्त एक्शन, रोमांस और कॉमेडी देखने के लिए मिल रही है। इसके साथ इसमें खेसारी ने शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्म किया है। बीच में खेसारी का कुश्ती का रेसलिंग सीन देखने के लिए मिल रहा है, जिसे देखने के बाद सलमान खान की 'सुल्तान' याद आ जाएगी।
इसके अलावा, मूवा में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच जबरदस्ते केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। अगर फिल्म की कहानी की बात की जाए तो ये एक लव स्टोरी बेस्ड है। इसमें एक्टर को गर्लफ्रेंड से शादी के लिए सात समुंदर पार जाना पड़ता है और उन्हें 15 दिन में 15 लाख कमाने के लिए कहा जाता है। अब ये पूरी कहानी देखने के लिए फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा कि वो कैसे इस शर्त को पूरा करते हैं और कर भी पाते हैं या नहीं। बता दें, फिल्म का ट्रेलर मंगलवार की सुबह यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जो कि महज चंद घंटों में ही एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
इन जगहों पर हुई है फिल्म की शूटिंग
फिल्म ‘सइयां अरब गइलें ना’ की शूटिंग दुबई, मुंबई और गुजरात के मनोरम लोकेशन पर हुई है। यह भोजपुरी सिने इंडस्ट्री की पहली फिल्म है, जिसकी शूटिंग लार्ज स्केल पर दुबई में की गई है। यशी वीजन प्रोडक्शन की इस फिल्म से खेसारीलाल यादव को काफी उम्मीदें हैं। इसे अभय सिन्हा ने प्रोड्यूस किया है और प्रीमांशु सिंह ने इसका डायरेक्शन किया है। वहीं, अगर बात की जाए फिल्म की स्टार कास्ट की तो इसमें शुभि शर्मा, खेसारी लाल यादव और शुभि शर्मा ने लीड रोल प्ले किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।