
मुंबई. भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके गाने और मूवीज को फैंस से ढेर सारा प्यार मिलता है। बुधवार 28 अक्टूबर को बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। लोग मतदान केंद्र पहुंचकर अपना-अपना वोट दर्ज करा रहे हैं। ऐसे में इस मौके पर खेसारी का एक वीडियो सॉन्ग 'विधायकी के चुनाव' इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। मतदान से एक दिन पहले ही किया था गाने को जारी...
खेसारी लाल यादव का नया गाना 'विधायकी के चुनाव' चुनाव पर आधारित है। इसे खुद खेसारी ने ही गाया है। इसमें उनका साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने दिया है। गाने के बोल हैं...'विधानसभा से लड़ब हम विधायकी के चुनाव'। इस सॉन्ग को अखिलेश कश्यप ने लिखा है और श्याम सुंदर ने इसका संगीत दिया है। वहीं गाने को आदिशक्ति फिल्म्स द्वारा रिलीज किया गया है। इसे यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।
नेता के लुक में दिखे खेसारी
यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो ने धूम मचा रखी है। वहीं, खेसारी लाल यादव एक नेता के रूप में कुर्ता पजामा और वेस्ट कोर्ट पहने हुए हैं। उनका ये वीडियो सॉन्ग इसलिए भी देखा जा रहा है क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि खेसारी ने मौके का फायदा उठाकर सटीक निशाना लगाया है।
हालांकि, इससे पहले भी चुनाव पर आधारित कई भोजपुरी गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं, इस चुनावी सीजन में कई भोजपुरी सिंगर्स भी नेताओं के प्रचार के लिए सैकड़ों गाने गा चुके हैं। जिला स्तर के नेताओं पर आधारित चुनावी भोजपुरी गानों की भी भरमार है।
यह भी पढ़ें
-पिता चने तो खुद बेंचते थे लिट्टी-चोखा, भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार बनकर बने बिहार की बड़ी पहचान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।