Mahashivratri 2022: भोजपुरी के ये गाने सुनकर शिवभक्ति में हो जाएंगे लीन, सोशल मीडिया में हो रहे वायरल

देशभर में 1 मार्च को बड़े ही धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) मनाई जा रही है। ये त्योहार फाल्गुन महीने की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 1, 2022 6:35 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में 1 मार्च को बड़े ही धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) मनाई जा रही है। ये त्योहार फाल्गुन महीने की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। शिव भक्तों के लिए ये शिवरात्रि काफी खास होती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर कोई शिवमय होकर जमकर भोलेबाबा के भजनों और गीतों पर झूमकर नाचता और गाता है। ऐसे में हम आपको भोजपुरी के कुछ गाने बता रहे हैं जो आपको महाशिवरात्रि के पर्व पर झूमने के लिए मजबूर कर देंगे।

महाशिवरात्रि के पर्व पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, पवन सिंह समेत कई भोजपुरी सिंगर्स के गाने भक्तों को शिवमय कर देते हैं। महाशिवरात्रि आते ही ये गाने सोशल मीडिया में तेजी से ट्रेंड करने लगते हैं। खेसारी लाल यादव को ‘देवघर में नाचे के बा भंगिया पीके’ आप जितनी बार सुनेंगे आपको झूमने में मजबूर कर देगा।

Latest Videos

इस महाशिवरात्रि सुनें भोजपुरी के ये गाने
पवन सिंह के जुखाम नाहिर धारे बाबा के बोल आपको खूब पसंद आएगा। 
भोजपुरी सिंगर और एक्टर निरहुआ का गाना बम-बम बोल रहा है काशी इस महाशिवरात्रि के लिए बेस्ट है।
भोजपुरी सिंगर खुशबू उत्तम प्रवीण उत्तम का गाया गीत कुंवारे में शिवरात्री कईले बानी भी आप सुन सकते हैं।
रितेश पांडे का गीत बम भेल भी महाशिवरात्रि के मौके पर सुनने के लिए उत्तम है।


भगवान शिव को चढ़ाते हैं भांग, धतूरा?
भगवान शिव को कुछ ऐसी चीजें चढ़ाई जाती हैं जिससे आम तौर पर लोग दूर रहते हैं जैसे भांग, धतूरा। भांग एक नशीला पदार्थ है जबकि धतूरे में विष होता है। ये दोनों ही चीजें मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करने का अर्थ यही होता है कि जिन चीजों से मानव जीवन को खतरा हो, उनसे दूरी ही बनाकर रखनी चाहिए। नहीं तो संकट आने में दूर नहीं लगती। भगवान शिव इन चीजों को स्वयं में समाहित कर मानव जीवन की रक्षा करते हैं।

इसे भी पढ़ें- एक्शन और रोमांस से भरपूर है भोजपुरी फिल्म रण का टीजर,गजब दिख रही है Kajal Raghwani और Anand Ojha की कैमिस्ट्री

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा निरहुआ का ये Bhojpuri Song, होली में लगा देगा आग, सुनाए बचपन से जवानी तक के किस्से

इंटरनेट पर छा गया खेसारी लाल का ये Bhojpuri songs, दीवाना बना देगी सृष्टि पाठक के साथ केमिस्ट्री

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?