
एंटरटेनमेंट डेस्क, Nirahua-Amrapali Dubey Romantic song : भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली दुबे सबसे हिट जोड़ी में शुमार किए जाते हैं। दोनों के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिलती है। भोजपुरी पावर स्टार दिनेश लाल यादव के पुराने गाने भी बहुत सुने जाते हैं। आम्रपाली के साथ उनका एक गाना सोशल मीडिया पर इस समय कुछ ज्यादा सुना जा रहा है।
इस साल यानि 2002 के फरवरी महीने में रिलीज हुआ 'गिरादा पर्दा' के व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इस गाने में बेहद रोमांटिक अंदाज दिखाया है। नीले कलर के लहंगा चोली पहने आम्रपाली अपने आशिक दिनेश लाल यादव के साथ साइलंट अंदाज में रोमांस करते हुए एक्सप्रेशन दिखाए हैं।
निरहुआ ने पहनी आम्रपाली से मैचिंग ड्रेस
इस गाने में दिनेश यानि निरहुआ ने सिर पर नीली पगड़ी पहनी है। सफेद कुर्ता- पैजामा पहने निरहुआ ने ब्लू कलर का गमछा कमर में बांधकर देसी लुक को रंगीन किया है। उन्होंने एक्ट्रेस से मैच करते कलर की पगड़ी और अंगोछा कैरी किया है।
Enterr10 Rangeela यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया गाना
निरहुआ के गाने पर फैंस ने शानदार कॉमेन्ट किए हैं। इस गाने को Enterr10 Rangeela यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 235,657 views मिले हैं। इसे 4.2K लोगों ने लाइक किया है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की अदाएं दर्शकों को बहुत पसंद आई हैं। दोनों की सुपहहिट पेयर ने कई सुपरहिट गाने दर्शकों के समक्ष पेश किए हैं। इग गाने में देखें दोनों का नया अंदाज....
स्टार कास्ट
Movie फिल्म : Aayee Milan Ki Raat ( आई मिलन की रात)
Song गाना - Girada Parda ( गिरादS परदा )
Starring कलाकार : Dinesh Lal Yadav Nirahua, Amrapali Dubey, Shahbaz Khan, Ayaz Khan, Priti Maurya, Santosh Pahlawan (दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, शाहबाज खान, अयाज खान, प्रीति मौर्य, संतोष पहलवान)
Producer निर्माता : Harish N. Sapkale, Ranjeet Bhattacharya
Director निर्देशक : M.I. Raj
Music संगीत : Om Jha
Singer गायक : Dinesh Lal Yadav, Indu Sonali
Lyrics बोल : Yadav Raj
Writer लेखक: Santosh Mishra
Editor : Pankaj Sapkale
Cinematography सिनमेटोग्राफ्री : Pramod Pandey
ये भी पढ़ें-
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।