
मुंबई. भोजपुरी सिनेमा में परचम लहराने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) की पर्सनल लाइफ चर्चा में है। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ भी रिश्ते बेहतर नहीं हैं। एक्टर ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करके सबको हैरान कर दिया है। वहीं, उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि एक्टर उनके साथ मारपीट और गाली गलौच करते थें। इतना ही नहीं उन्होंने दो बार गर्भपात भी कराया। बता दें कि पवन की शादीशुदा जिंदगी हमेशा विवादों में रही। इससे पहले वो नीलम नाम की महिला से शादी की। लेकिन इसका अंजाम भी बहुत बुरा हुआ।
पवन सिंह ने साल 2007 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से एक्टिंग डेब्यू किया था। साल 2014 में वो नीलम नाम की महिला के साथ शादी की। भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाने वाले पवन सिंह उस वक्त सुर्खियों में आ गए जब उनकी पत्नी नीलम ने शादी के तीन महीने बाद ही सुसाइड कर ली। उनकी लाश पंखे से लटकी हुई संदिग्ध अवस्था में मिला।
पवन सिंह नीलम को नहीं देते थे टाइम
नीलम ने खुदकुशी क्योंकि इसके बारे में उनकी बहन पूनम ने बताया कि नीलम पवन सिंह की वजह से तनाव में रहती थीं। वो अपने काम में इतना बिजी रहते थे कि अपनी पत्नी पर ध्यान नहीं दे पाते थे। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। हालांकि आज तक इसका खुलासा नहीं हुआ कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की।
अक्षरा सिंह से रिलेशनशिप में थे पवन
पवन सिंह इसके बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के प्यार में पड़ गए। लेकिन वो यहां बेवफाई करके रातों-रात ज्योति सिंह से शादी कर ली। भोजपुरी एक्ट्रेस को ये बाद नागवार गुजरी। उन्होंने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि एक्टर नशे की हालत में उन्हें मारते-पीटते थे।
खेसारी लाल यादव के साथ जारी है जुबानी जंग
'लॉलीपॉप लागेलु' के लिए जाने जाने वाले पवन सिंह पर अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगा था। उन्होंने ‘सानिया मिर्जा के कट नथुनिया’ गाना बनाया था। जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ था। इसके अलावा हाल के दिनों में इनका खेसारी लाल यादव के साथ भी फाइल की खबर हेडलाइन में रही। दरअसल भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो नए एक्टर के बारे में गलत बयानबाजी कर रहे थे। ये बात पवन सिंह को पसंद नहीं आई और उन्होंने भी खेसारी लाल को खूब सुनाया। जिसके बाद से दोनों में जुबानी जंग जारी है।
और पढ़ें:
करना हो वजन कम तो जानें Kareena kapoor का वेट लॉस सीक्रेट
तारा सुतारिया को वर्कआउट नहीं है पसंद, जानें उनके परफेक्ट फिगर का राज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।