
मुंबई. भोजपुरी स्टार पवन सिंह और रानी चटर्जी की जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन के साथ एक फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'मेरा हीरो, बहुत दिन बाद आ रहे हैं साथ 'बोस' फिल्म के लिए शूट।' बता दें अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह के विवाद के बाद इस जोड़ी के साथ आने से जहां कई लोग खुश हैं वहीं कुछ लोग पवन सिंह के रवैए को लेकर एक्ट्रेस को अगाह करते नजर आए।
यूजर्स कर रहे कमेंट्स
इनकी फोटो पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इनकी फिल्म का नाम और ट्रेलर पूछ रहा है तो कोई धमाल मचाने की बात कह रहा है। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, 'बर्बाद कर देगा, ये हीरो नहीं है जीरो है, हैवान, राक्षस है ये।' दूसरे ने लिखा, 'बकवास है पवन सिंह।' तीसरे ने अक्षरा सिंह को लेकर कमेंट किया, 'मैडम हम सबको बेसब्री से इंतजार है आप दोनों का... आप अक्षरा के फैन के कमेंट्स पर बिल्कुल भी ध्यान मत दीजिए। उन्हें लगता है कि अगर अक्षरा नहीं हैं तो पवन किसी के साथ काम ही नहीं करेंगे क्या। मैम आप सिर्फ काम पर ध्यान दीजिए।'
एक्टर पर दुष्कर्म का लगा था आरोप
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों चर्चा में आ गए थे। खबरों की मानें तो दोनों स्टार्स काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। बहरहाल, अक्षरा के पवन सिंह पर रेप लगाने वाले आरोप पर रानी भड़कते हुए कहा था कि अक्षरा पहले ही कह चुकी हैं कि वह रिलेशनशिप में रह चुके हैं फिर रेप का सवाल ही नहीं उठता। अगर वो ऐसा करती हैं तो रानी कभी उनका साथ नहीं देंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।