रवि किशन ने क्यों कहा- तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बर्बाद कर देंगे खेसारी लाल यादव और पवन सिंह

सार

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन ने इनकी लड़ाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये भोजपुरी इंडस्ट्री को बर्बाद कर देंगे।

मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग चल रही है। इनके बीच मतभेद तो काफी लंबे वक्त से था लेकिन अब बढ़ गया है। लड़ाई ने जातिवाद का रूप ले लिया है। इस पूरे विवाद पर सांसद रवि किशन ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इनकी लड़ाई का नुकसान भोजपुरी इंडस्ट्री को भुगतना पड़ रहा है।

एक इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी अब बड़ी इंडस्ट्री बन गई है। मैंने अबतक 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन अब जो विवाद हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है। इस इंडस्ट्री से करीब 1 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह और खेसारी के बीच विवाद इस इंडस्ट्री की बर्बादी का कारण बन सकता है। सभी को पछताना पड़ेगा।

Latest Videos

दोनों की लड़ाई का लोग मजाक उड़ा रहे हैं

उन्होंने कहा कि इन दोनों की लड़ाई का लोग मजाक उड़ा रहे हैं। इस विवाद में जातिवाद कहां से आ गया। कलाकारों की कोई जाति नहीं होती। इन दोनों ही कलाकारों को एकता रखनी चाहिए और अब शांत हो जाना चाहिए। जिस तरह तमिल और तेलुगू इंडस्ट्री आगे बढ़ रही है उसी तरह भोजपुरी सिनेमा को भी आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। 

पवन सिंह और खेसारी लाल की लड़ाई जातिवाद तक पहुंची

बता दें कि खेसारी लाल यादव ने आरोप लगाया था कि एक समुदाय के लोग उनपर वार कर रहे हैं। वहीं, पवन सिंह ने भी कुछ ऐसी ही बात कही थी। इतना ही नहीं इन दोनों की लड़ाई में इनके फैंस भी कूद पड़े। जिसकी वजह से मामला और बढ़ गया। पवन सिंह का फैन बताने वाले एक शख्स ने ना सिर्फ खेसारी लाल यादव को धमकी दी बल्कि उनकी पत्नी और बेटी को लेकर अभद्र बातें की।

सेंसर बोर्ड भोजपुरी इंडस्ट्री में लाने की रवि किशन ने की मांग

रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री में सेंसर बोर्ड लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं नीतीश सरकार और दोनों जूनियर कलाकारों खेसारी लाल यादव और पवन सिंह से अपील करता हूं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में सेंसर बोर्ड आ जाए। यूपी सरकार इस पर काम कर रही है। 

और पढ़ें:

नम्रता मल्ला ने कराया सेक्सी फोटोशूट, भोजपुरी एक्ट्रेस का डांस मूव्स देख हर कोई हैरान

Mother’s Day 2022: बॉलीवुड की ये 7 सिंगल मदर्स जिनकी दुनिया है कायल, अपने दम पर बच्चों को पाला

Celebs Spoted: दीपिका पादुकोण से श्रद्धा कपूर तक कौन किस लुक में दिखा, साड़ी में हसीन दिखीं फातिमा सना शेख

Share this article
click me!

Latest Videos

भारत पहुंचा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड Tahawwur Rana, एक्सपर्ट से जानें अब आगे क्या होगा
रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए Shikhar Dhawan #Shorts