भोजपुरिया स्टाइल में समर सिंह ने किया जमकर रोमांस, 'जान लेबs का' ने रिलीज होते ही मचाया तहलका

समर सिंह वैसे तो अपने गानों में बेहद शालीन नजर आते हैं, पर इस गाने में वो जरा बहके-बहके नजर आ रहे हैं।  ‘जान लेबs का’ song उनके रोमांटिक सॉन्ग लिस्ट में टॉप पोजीशन पर पहुंच सकता है। भोजपुरी गाने (Bhojpuri Romantic Song) में समर सिंह के साथ सिंगर नेहा राज ने जुगलबंदी की है। 

Rupesh Sahu | Published : May 5, 2022 4:21 PM IST / Updated: May 05 2022, 09:54 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी स्टार समर सिंह (Samar Singh) का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज हो गया है। जबरदस्त रोमांटिक सांग ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है।  गाने के बोल  ‘जान लेबs का’  (Jaan Leba Ka) के मुताबिक ये गाना वाकई गर्मी में जानलेवा है।समर सिंह औऱ उनकी को एक्ट्रेस ने वीडियो सांग में जमकर गजब के डांस मूव्स दिखाए हैं।  

समर सिंह वैसे तो अपने गानों में बेहद शालीन नजर आते हैं, पर इस गाने में वो जरा बहके-बहके नजर आ रहे हैं।  ‘जान लेबs का’ गाना उनके रोमांटिक सॉन्ग लिस्ट में टॉप पोजीशन पर पहुंच सकता है। भोजपुरी गाने (Bhojpuri Romantic Song) में 
समर सिंह के साथ सिंगर नेहा राज ने जुगलबंदी की है। दोनों की आवाजें गाने के बोल पर फिट बैठ  रही हैं। 

Latest Videos

रोमांटिक सांग में दिखी सिजलिंग कैमेस्ट्री
 वीडियो सांग में समर सिंह ऑरेंज टी शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी को-एक्ट्रेस ब्लैक ब्लाउज के साथ लाल और सफेद के कॉम्बीनेशन प्रिंट की साड़ी पहने हुए हैं। डांस के दौरान दोनों के बीच गजब कैमेस्ट्री देखने को मिली है। गाने के बोलके मुताबिक समर सिंह अपनी को-एक्ट्रेस से कह रहे हैं कि ‘छोड़ द कलाई धनिया हमार रातभर प्यार करेदा.. वहीं उनकी प्रेमिका भी अपने अंदाज में उनसे अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। 

शिल्पी राज की तरह नेहा राज ने भी जमाया गायिकी में सिक्का 
भोजपुरी सांग ‘जान लेबs का’ (Bhojpuri gana Jaan Leba Ka) को बॉस म्यूजिक भोजपुरी ( Boss Music Bhojpuri)  के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। शिल्पी राज की ही तरह नेहा राज की आवाज भी दर्शकों और श्रोताओं को को भाती है। इस गाने को प्रदीप चंचल और विकाश चंचल ने मिलकर लिखा है। इसका संगीत विकास यादव ने तैयार किया है। गाने को कोरियोग्राफ बॉबी जैक्सन न किया है। इसके डायरेक्टर गोल्डी जैसवाल हैं। 

Credits क्रेडिट:
Title शीर्षक- Jan Leba Ka 
कंपनी - बॉस म्यूजिक भोजपुरी ( Boss Music Bhojpuri)
Singer गायक- Samar Singh & Neha Raj
Lyrics बोल - Pradeep Chanchal & Vikash Chanchal 
Music संगीत - Vikash Yadav
Choreographer कोरियोग्राफर   - Bobby Jackson
Director निर्देशक - Goldi Jaiswal
Producer निर्माता - Prem Rai 

और पढ़ें:

आखिर क्यों JAI BHIM के एक्टर सूर्या और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज होगा FIR, जानें पूरा माजरा

कार्तिक आर्यन के इश्क में हैं कीर्ति सेनन? एक्ट्रेस ने डेट को लेकर किया खुलासा

कैटरीना कैफ ने अपनी मां का बर्थडे किया सेलिब्रेट, फैमिली फोटो में नहीं दिखें विक्की कौशल

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ