शिल्पी राज का भोजपुरी होली गाना 'नवछटिया देवर' ने रिलीज होते ही मचाया गदर, देवर- भाभी की चुहल देखने टूटे दर्शक

Published : Mar 15, 2022, 07:51 PM IST
शिल्पी राज का भोजपुरी होली गाना 'नवछटिया देवर' ने रिलीज होते ही मचाया गदर, देवर- भाभी की चुहल देखने टूटे दर्शक

सार

इस गाने में देवर- भाभी के रिश्तों को होली के रंगों में रंगा हुआ दिखाया गया है। देवर-भाभी की चुहल देखकर आप भी रंगीन हो जाएंगे। वीडियो सांग में में शिल्पी राज को गाना रिकॉर्ड करते हुए दिखाया गया है, वहीं वीडियो में एक्ट्रेस रानी अपनी जोरदार अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी इंडस्ट्री में मेल सिंगर ने तो नाम कमाया ही है फीमेल सिंगर भी पीछ नहीं हैं। शिल्पी राज उन  चुनिंदा गायको में शुमार की जाती हैं, जिनके लाखों प्रशंसक हैं। शिल्पी राज की आवाज के दीवानगी ऐसी है कि उनके वीडियोज को करोड़ों व्यूज भी मिलते हैं। भोजपुरी सिनेमा के दर्शक शिल्पी राज के नाम से ही उनके गाने सर्च करके उनका आनंद लेते हैं।  शिल्पी की पॉपुलरिटी का ये आलम है कि इनका कोई एलबम रिलीज होते ही हिट हो जाता है। वहीं सिंगर शिल्पी भी अपने फैंस की पसंद को पहचानती है, उसके मुताबिक ही वह परफॉर्म करती हैं। 

ये भी पढ़ें-  निरहुआ और पाखी हेगड़े की रसीली अदाओं ने लगाई आग, भोजपुरी गाने में दिखी जबरदस्त कैमेस्ट्री

होली से पहले मचाया गदर
होली आने को बस अब चंद दिन ही रह गए हैं। इस त्यौहार से पहले शिल्पी राज ने भोजपुरी होली गाना 'नवछटिया देवर' यूट्यूब पर रिलीज किया है। शिल्पी के इस गाने ने आते ही तहलका मचा दिया है। ये गाना यूट्यूब पर जमकर देखा जाल रहा है, इसे दर्शक डाउनलोड भी कर रहे हैं। कहा जा सकता है कि लोग एक बार बस देखकर रुकने वाले नहीं हैं, ये गाना तो वे बार-बार देखना चाहते हैं। 
ये भी पढ़ें- Instagram में लाखों में हैं भोजपुरी की इन एक्ट्रेस के चाहने वाले, पॉपुलैरिटी में बड़े स्टार्स को देती हैं मात
 

देवर- भाभी के रिश्तों को फिल्माया
इस गाने में देवर- भाभी के रिश्तों को होली के रंगों में रंगा हुआ दिखाया गया है। देवर-भाभी की चुहल देखकर आप भी रंगीन हो जाएंगे। वीडियो सांग में में शिल्पी राज को गाना रिकॉर्ड करते हुए दिखाया गया है, वहीं वीडियो में एक्ट्रेस रानी अपनी जोरदार अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।  गाने के वीडियो में कई सारे सीन एकसाथ चलते रहते हैं, एक जगह गाने की रिकॉर्डिंग है तो घर के अंदर देवर-भाभी की होली पर नोंकझोंक देखने को मिल रही है। वहीं एक डांस फ्लोर पर रानी की अदाएं और होली की हुड़दंग देखी जा सकती है। कुल मिलाकर एक ही गाने में फुल मसाला आपको मिल जायेगा, फिर गाना देखने के बाद आप भी अपनी भाभी के साथ होली खेलने निकल जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी गाना 'भतार मेरा धोखा दिया है' हुआ बंपर हिट, खेसारी लाल यादव ने शुभी शर्मा के साथ लूट ली महफिल

'नवछटिया देवर' में दिखा टीम वर्क 
भोजपुरी होली गाना 'नवछटिया देवर' में शिल्पी राज का आवाज है। वहीं इस गीत को  सोनू सरगम आरा ने लिखा है। इसका म्यूजिक  आर्या शर्मा ने तैयार किया है । वहीं पवन पाल ने बहुत ही खूबसूरती से इस वीडियो का निर्देशन किया है। शिल्पी राज का भोजपुरी होली गाना 'नवछटिया देवर' के वीडियो को  वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस वीडियो को अभी तक 63,094 views मिल चुके हैं। इसे 1.7K हजार लाइक्स भी मिले हैं।  

ये भी पढ़ें-  होली की जान है ये भोजपुरी गीत, सुपरस्टार ने मले एक दूसरे के गाल, पवन,खेसारी, काजल,अक्षरा,स्मृति का देखें अंदाज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert