
एंटरटेनमेंट डेस्क, Actress Anjali Jha worshiped Lord Bholenath with Arvind Akela Kallu : भोजपुरी इंडस्टी के पावर स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) एक्टिंग से ज्यादा गायिकी के लिए जाने जाते हैं। भोजपुरिया दर्शकों तो उनके गानों का इंतज़ार करते रहते हैं। जैसे ही उनका कोई वीडियो सांग रिलीज़ होता है, दर्शक उस पर टूट पड़ते हैं। कल्लू रोमांटिक गीतों के अलावा भक्ति गीतों पर भी ज़बरदस्त पकड़ रखते हैं। वहीं इस गाने मे तो कल्लू का शिल्पी राज ( Shilpi Raj) का साथ मिला है।
सावन मास की तैयारी जारी
इस समय आषाढ़ चल रहा है लेकिन सावन मास बहुत नज़दीक है। ऐसे में कांवड़यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें भगवान भोलेनाथ के भक्तिगीतों की डिमांड बढ़ जाती है। श्रध्दालु इन गानों पर मस्त मगन होकर कांवड़ यात्रा में शरीक हो जाते हैं। सावन के मौके पर अरविंद अकेला कल्लू का न्यू वीडियो सॉन्ग ‘ब्रांडेड बूटी’ (Branded Buti) रिलीज़ कर दिया गया है। इस गीत में उनके साथ एक्ट्रेस अंजलि झा (Anjali jha) थिरकते दिख रही हैं, कल्लू और अंजलि पूरे गीत में भगवान शंकर की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। दोनों कलाकारों ने भगवा रंग का चोला धारण किया हुआ है। गाने की बीट पर दोनों ठुमके लगाते हुए शिव की आराधना कर रहे हैं ।
अरविंद अकेला कल्लू की शानदार गायिकी
अरविंद अकेला कल्लू अपनी दमदार और भावप्रधान गायिकी के लिए पहचाने जाते हैं। उनको कोई भी भोजपुरी सांग आते ही
वायरल हो जाता है। वहीं भोजपुरी गाना (Bhojpuri gana) ‘ब्रांडेड बूटी’ (Branded Buti) के वीडियो को तो रिलीज़ होते ही दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है। इस गाने को Saregama Hum Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।
रिलीज़ होते ही वारल हो गया भक्ति सांग
इस वीडियो को खबर लिखे जाने 1,239,655 views (व्यूज) मिल चुके हैं। इसे 31 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। गाना ‘ब्रांडेड बूटी’ (Bhojpuri gana Branded Buti) में आवाज़ अरविंद अकेला कल्लू की है। इस गाने को रोशन सिंह विश्वास ने लिखा है। इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। डायरेक्टर बिभांशु तिवारी हैं। इसमें आनंद कुमार ने सहयोग किया है। इस गाने को प्रेम बाबू और विक्रम पासवान ने कोरियोग्राफ किया है। वहीं इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
और पढ़ें...
90 के दशक की बेमिसाल डांसर कही जाने वाली इस एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।