
एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी इंडस्ट्री में इस नवरात्रि पर्व में हर जगह मां दुर्गा की महिमा का बखान हो रहा है। सिंगर- एक्टर अपने नए नए वीडियो के जरिए भक्तों को माता की आराधना के लिए नए- नए गीत पेश कर रहे हैं। हर तरफ माता रानी की भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु नज़र आ रहे हैं। ऐसे भोजपुरी सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव के कई देवी गीत युट्यूब प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुके है। इसी कड़ी में मनोज का एक और देवी गीत आया है, जिसमें वे दुर्गा माता से अरदास कर रहे हैं ।
मां से कर रहे शिकायत
मनोज लाल यादव कहते है कि हे मां ! मैंने न्यौता भेजा था तो आप क्यूं नहीं आईं। यह देवी गीत 'काहे ना अइलू मइया' आर्यन रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसके वीडियो में दिखाया गया है कि भव्य पंडाल में माता के भक्तों के साथ बैठकर भजन कीर्तन कर रहे हैं । सिंगर खुद हारमोनियम प्ले कर रहे हैं। इस देवी गीत का बोल है - माई हो नेवता भेजले रहली, काहे ना घरवा अइलू हो... यह देवी पचरा गीत सुनने में खूब अच्छा लग रहा है।
लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो-
लिंकः https://www.youtube.com/watch?v=Cx0GSrg16-w
'काहे ना अइलू मइया' की स्टारकास्ट
भोजपुरी सांग 'काहे ना अइलू मइया' में आप देख सकते हैं कि एक भक्त देवी माता से अनुनय विनय करते हुए मां को पुकार रहा है। इस गीत को अपनी मधुर आवाज में सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव ने स्वरबध्द किया है, इसके गीतकार हरिन्द्र हरियाली हैं। इसका म्यूजिक संगीतकार अभिराम पांडेय ने तैयार किया है। संपादन मुरली, डीओपी सुनील यादव, वीडियो डायरेक्टर अभिषेक तिवारी, प्रोड्यूसर अफजल शाह हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।