'ना ए जीजा जाए द' गीत ने मचाया गदर, Pawan Singh के Bhojpuri Holi Song की भारी डिमांड

Published : Mar 17, 2022, 04:16 PM ISTUpdated : Mar 17, 2022, 05:03 PM IST
'ना ए जीजा जाए द' गीत ने मचाया गदर, Pawan Singh के Bhojpuri Holi Song की भारी डिमांड

सार

'ना ए जीजा जाए दS' गीत में पवन सिंह और अनुपमा यादव ने आवाज दी है। अजय बच्चन ने इस गाने को लिखा है। इसका म्यूजिक तैरवि राज देवा ने तैयार किया है। डांस वीडियो को राहुल यादव और ऋषि राज ने डायरेक्ट किया है। इस गाने में पवन सिंह का नया अंदाज देखने को मिलेगा। 

Pawan Singh Bhojpuri Holi Song 2022 : भोजपुरी होली गीतों की धूम मची हुई है। इस समय सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) के होली गानों  (Holi Song) की जबरदस्त डिमांड है। वहीं इस मौके पर लोगों को होली गीतों का आनंद दिलाने के लिए पवन सिंह भी पूरा दम लगा रहे हैं। सिंगर पवन सिंह लगातार रोमांचक गाने लेकर आ रहे हैं। पवन सिंह और अनुपमा यादव (Anupma Yadav) का नया होली सॉन्ग 2022  'ना ए जीजा जाए द'  (Na Ae Jija Jaye Da) रिलीज कर दिया है। वहीं ये गाना इंटनेट पर धमाल मचाने तैयार है।  

पवन सिंह और अनुपमा यादव की जबरदस्त कैमेस्ट्री

'ना ए जीजा जाए दS' गीत में पवन सिंह और अनुपमा यादव ने आवाज दी है। अजय बच्चन ने इस गाने को लिखा है। इसका म्यूजिक तैरवि राज देवा ने तैयार किया है। डांस वीडियो को राहुल यादव और ऋषि राज ने डायरेक्ट किया है। इस गाने में पवन सिंह का नया अंदाज देखने को मिलेगा। हालांकि मार्केट में कई सारे गाने आ चुके हैं, लेकिन इस गाने की बात कुछ अलग ही है।  पवन सिंह और अनुपमा इस समय हॉटकेक बन गए हैं। यूट्यूब पर ये गाना हाथों-हाथ लिया जा रहा है। 
 

इससे पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह (bhojpuri star pawan singh) का एक और  भोजपुरी होली गाना 'लहँगवा लस लस करता' रिलीज होकते ही हिट हो गया है। पवन सिंह के साथ इस गाने में भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस नीलम गिरी ने एक्टिंग करती  नजर आ रही हैं।  नीलम गिरी ने गाने में जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। 
ये भी पढ़ें- Instagram में लाखों में हैं भोजपुरी की इन एक्ट्रेस के चाहने वाले, पॉपुलैरिटी में बड़े स्टार्स को देती हैं मात

नीलम गिरी और पवन सिंह का जादू
उनकी कातिलाना अदाएं ऐसी हैं कि दर्शकों की निगाहें उन पर से हटती ही नहीं हैं। नीलम गिरी और पवन सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 130 मिलियन  व्यूज मिल चुके हैं। वहीं होली आने तक इसकी संख्या दुगुनी से अधिक हो सकती है । 

ये भी पढ़ें-  निरहुआ और पाखी हेगड़े की रसीली अदाओं ने लगाई आग, भोजपुरी गाने में दिखी जबरदस्त कैमेस्ट्री

ट्रेंडिग लिस्ट में टॉप पर
'लहँगवा लस लस करता' गाना जैसे ही रिलीज हुआ ये वायरल हो गया था, इस गाने की डिमांड लगातार बनी हुई है। गीत में पवन सिंह की ही आवाज है, जो गाने में वेरिएशन को पेश कर रही है। उनकी जबरदस्त आवाज और मॉड्युलेशन ने फागुन को और रंगीन बना रहा है। वहीं गीत के बोलों पर नीलम गिरी की हॉट अदाएं आग लगा रही हैं। ये भोजपुरी होली गाना ट्रेंडिग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है। 

ये भी पढ़ें-बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं Bhojpuri की ये 9 हीरोइनें, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल

भोजपुरी गीत 'लहँगवा लस लस करता' के मादक बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने तैयार किया है।  वीडियो सांग को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। इस गीत में डांस निर्देशन राहुल और रितिक ने दिया  है।

ये भी पढ़ें-ऐश्वर्या, करीना से Madhuri Dixit तक, जब शूटिंग पीरियड में ही प्रेग्नेंट हो गईं ये 10 एक्ट्रेस   

130 मिलियन व्यूज
होली स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग 'लहँगवा लस लस करता' को Worldwide Records भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। जहां इस वीडियो को अभी तक 130,539,843 views मिल चुके हैं। तकरीबन 900K लाइक्स मिल चुके हैं। गाना बीदते साल रिलीज किया गया था, पर होली आकते ही ये गाना फिर ट्रेंड कर रहा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert