
एंटरटेनमेंट डेस्क, CM Basavaraj Bommai started crying after watching the film 777 Charlie : 777 चार्ली मूवी 10 जून को थिएटर में रिलीज हो गई है। ये बेहद इमोशनल मूवी है जिसमें एक आदमी और उसके पालतू कुत्ते के बीच की अंडरस्टैंडिंग बताया है। बीते दिनों इस मूवी की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ( Chief Minister Basavaraj Bommai) इस फिल्म को देखने पहुंचे थे। इसे देखकर वो बहुत इमोशनल हो गए। मूवी को देखने के दौरान कई बार उनकी आंखें गीली हो गई। रोते हुए फिल्म देखने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल गया है।
कुत्तों से बहुत प्यार करते हैं CM बसवराज बोम्मई
CM बसवराज बोम्मई कुत्तों से बहुत प्यार करते हैं । बीते साल जब उनके पालतू कुत्ते की मौत हुई थी तो वे बहुत रोए थे। अपने पालतू कुत्ते का उन्होंने इंसानों की तरह अंतिम संस्कार कराया था। 777 चार्ली फिल्म देखते हुए बोम्मई को शायद अपने डॉगी की याद आ गई, इसके बाद तो पूरी फिल्म के दौरान उनके आंसू ही नहीं रुके। बोम्मई का एक वीडियो वायरल हुआ है, वहीं उनकी कुछ पिक्स भी सामने आईं हैं। इसमें वो आंसू पोछते हुए दिख रहे हैं।
डॉग्स का लव अनकंडीशनल
CM ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, कुत्तों पर कई मूवी बनी हैं, वहीं 777 चार्ली फिल्म में जानवरों के प्रति भावनाओं को शानदार तरीके से फिल्माया गया हैं। कुत्ते अपनी भावनाएं आंखों से जताते हैं। मूवी 777 चार्ली बहुत शानदार फिल्म है, इसे सभी को जरुर देखनी चाहिए। मैं बिना शर्ते प्यार के बारे में बात करता हूं, कुत्तों का लव अनकंडीशनल होता है, ये बिल्कुल प्योर प्यार होता है।
मूवी ने 24 करोड़ कमाए
777 चार्ली फिल्म की बात करें तो इसे किरणराज ने निर्देशित किया है। इस मूवी में रक्षित शेट्टी ने लीड रोल निभाया है। वहीं फिल्म में संगीता श्रृंगेरी, राज बी शेट्टी, दनिश सैत और बॉबी सिन्हा बी प्रमुख किरदारों में नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने अब तक तकरीबन 24 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।