
मुंबई. साल 2018 में मीटू मूवमेंट काफी तेजी से देशभर में फैल गया था। इस मूवमेंट के तहत कई महिलाओं ने अपनी आवाज उठाई थी। भारत में इसकी शुरुआत एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने 2018 में की थी। उन्होंने नाना पाटेकर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अब तनुश्री दत्ता का केस जो वकील लड़ रहा था वो खुद भी छेड़छाड़ के आरोप में फंसा है। वकील नितिन सतपुत पर महिला वकील ने ही छेड़छाड़ का आरोप लगाकर खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
एएनआई ने किया ट्वीट
तनुश्री दत्ता के वकील पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है और उन पर केस दर्ज हुआ है। इस बात की जानकारी एएनआई ने ट्वीट करके दी है। हालांकि, एएनआई ने अब इस ट्वीट को डीलीट कर दिया और वकील के नाम से सिर्फ ट्वीट किया है। एएनआई ने ट्वीट में लिखा, एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपुत के खिलाफ खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है, जिसने ये मामला दर्ज कराया है वो खुद भी पेशे से एक वकील है। इसके बाद इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन्स सामने आए। एक ने लिखा, 'तनुश्री तो खुद मीटू अभियान के तहत अपने और महिलाओं के लिए लड़ रही थीं और उनका ही एडवोकेट ऐसा निकला?' दूसरे ने लिखा, 'कर्म पलटकर जरूर आते हैं।'
कौन लड़ेगा तनुश्री दत्ता का केस ?
एएनआई ने इस ट्वीट को डिलीट करके नया ट्वीट किया, जिसमें से इस बार तनुश्री दत्ता का नाम हटा दिया गया है। बता दें, तनुश्री दत्ता हमेशा से ही महिलाओं के लिए अपनी आवाज उठाती रही हैं। महिलाओं के लिए वो मुखर होकर अपनी आवाज उठाती रही हैं। ऐसे में एक महिला ने उनके वकील पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है तो तनुश्री के आदर्श और व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें अपना वकील बदलना पड़ेगा। अब ऐसे में देखना ये होगा कि अगर वकील बदलता है तो एक्ट्रेस का केस कौन लड़ेगा ?
इन्होंने ने भी उठाई थी अपनी आवाज
बता दें, तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मीटू मूवमेंट इंडिया में शुरू किया। उन्होंने नाना पाटेकर पर उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद बॉलीवुड में एक के बाद एक करके कई सारी पर्सनालिटीज सामने आईं जिन्होंने मीटू मूवमेंट में अपने साथ बीते उस वक्त को शेयर किया जिसमें उन्होंने प्रताड़ना झेली। इसके बाद सिंगर सोना महापात्रा, श्वेता पंडित और नेहा भसीन ने भी अपने दर्द को मीटू के जरिए बयां किया। तीनों ने अनु मलिक के खिलाफ शिकायत की। अनु मलिक पर भी इसमें एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगे। अनु मलिक के अलावा कई बड़े नाम सामने आए। जिनके नाम इस मामले में सामने आए उन्हें उनके प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया। अनु मलिक को इंडियन आइडल 10 और 11 दोनों सीजन से ही जज की कुर्सी छोड़नी पड़ी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।