
मुंबई. कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। रोज कई लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इतना ही नहीं हर दिन कोरोना की वजह से हजारों लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में इसका असर कम नहीं हुआ है। हालांकि, सरकार द्वारा अब लॉकडाउन खत्म कर राहत दी गई है। राहत मिलने के बाद भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी कम ही बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच सेलेब्स से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा अफेयर को लेकर पिछले दिनों चर्चा में थी। मीडिया में खबर आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। अब फातिमा ने बड़ा खुलासा किया है।
हम अच्छे दोस्त हैं
फातिमा ने बताया - हम दोनों अच्छे दोस्त है। इसलिए मीडिया में हम दोनों के डेट की खबर आई है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा- जब सान्या के साथ मेरा नाम जुड़ा गया तब हम दोनों को काफी हंसी आई। हम दोनों अच्छे दोस्त है शायद यहीं वजह थी कि मीडिया ने हम दोनों को लेकर गलत धारणा बना ली।
अलग-अलग है हमारे धर्म
फातिमा ने सान्या के बारे में बात करते हुए कहा- मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है। सान्या हर बात को साफ रखना पसंद करती है। हम दोनों एक दूसरे से काफी अलग है। हम दोनों एक धर्म के नहीं हैं। हम दोनों की परवरिश और धार्मिक पृष्ठभूमि भी अलग-अलग है। सान्या के साथ मेरी दोस्ती मुझे धर्मनिरपेक्ष भारत की आदर्श पोस्टर गर्ल की तरह लगती है। हमारा देश हमें यही सीखता है।
साथ की करियर की शुरुआत
फातिमा और सान्या के करियर की बात करें तो दोनों ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दंगल' से की थी। इस फिल्म में दोनों ने आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। इसके बाद फातिमा, आमिर के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वो वहीं सान्या 'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करती नजर आई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।