कैमरा देखते ही नजरें झुका ली आमिर खान के 9 साल के बेटे ने, फिर अचानक बनाने लगा अजीबोगरीब मुंह

Published : Jun 25, 2021, 06:15 PM ISTUpdated : Jun 25, 2021, 06:18 PM IST
कैमरा देखते ही नजरें झुका ली आमिर खान के 9 साल के बेटे ने, फिर अचानक बनाने लगा अजीबोगरीब मुंह

सार

शुक्रवार को आमिर खान (Aamir Khan) काफी दिनों बाद अपने बेटे आजाद (Azad) के साथ बांद्रा में नजर आए। हालांकि, आजाद फोटोग्राफर्स को देखकर थोड़ा अनइजी फील करने लगे। काफी देर तक तो वो अपनी नजरें ही नहीं उठा पाए। बाद में वो अचानक अजीबोगरीब चेहरा बनाते दिखे। इस दौरान दोनों ही कैजुअल लुक में थे।

मुंबई. कोरोना लॉकडाउन में ढील मिलते ही मुंबई की सड़कों पर बॉलीवुड सेलेब्स की चहलकदमी शुरू हो गई है। हर दिन सेलेब्स घूमते, शॉपिंग करते या फिर जिम और क्लिनिक के बाहर नजर आते हैं। शुक्रवार को आमिर खान (Aamir Khan) काफी दिनों बाद अपने बेटे आजाद (Azad) के साथ बांद्रा में नजर आए। हालांकि, आजाद फोटोग्राफर्स को देखकर थोड़ा अनइजी फील करने लगे। काफी देर तक तो वो अपनी नजरें ही नहीं उठा पाए। बाद में वो अचानक अजीबोगरीब चेहरा बनाते दिखे। इस दौरान दोनों ही कैजुअल लुक में थे। लेकिन आजाद की टी-शर्ट ने सभी का ध्यान खींचा। उनकी लाइट ग्रे कलर की टी-शर्ट पर सुपर हीरो लिखा था और इस पर काले का एक मास्क भी बना था। वहीं, आमिर डार्क ब्लू कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में स्पॉट हुए। 

इसलिए रखा है बेटे का नाम आजाद
2011 को आजाद का जन्म सरोगेसी से हुआ था। किरण को कंसीव करने में दिक्कत होने की वजह से कपल ने सरोगेसी का फैसला लिया गया था। आमिर के परदादा और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद के नाम पर बच्चे का नाम रखा गया है। बता दें कि बेटा होने के कुछ दिन बाद फेसबुक पेज पर लिखा था- दोस्तों, आप लोगों को बताते हुए मैं काफी खुशी महसूस कर रहा हूं कि हमने अपने बच्चे का नाम चुन लिया है। 'आजाद' आजाद राव खान। नाम चुनने की जिम्मेदारी मैंने किरण पर छोड़ दी थी और उन्होंने मेरे परदादा मौलाना आजाद के नाम पर हमारे बेटे का नाम रखा, जिसपर हमारे परिवार को काफी गर्व है। बता दें कि आमिर ने दो शादियां की है। उनकी पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता है और उनके दो बच्चे जुनैद और आयरा खान है।


आमिर खान का वर्कफ्रंट
बात आमिर खान के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी आने वाली फिल्म है लाल सिंह चड्ढा। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर लीड रोल में है। कोरोना के चलते फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हो पाई है। खबरों की मानें तो आमिर जल्दी ही फिल्म की अधूरी पड़ी शूटिंग पूरी करेंगे। बता दें कि ये फिल्म हॉलीवुड मूवी द फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

O Romeo छोड़ो, इस फिल्म ने दूसरे दिन लगाई बड़ी छलांग, पहले दिन के मुकाबले की 133% ज्यादा कमाई
Shahid Kapoor की वो आखिरी 5 फिल्में, ऐसा रहा था BO पर हाल-चौंका देगी कमाई