आशिकी फेम एक्टर ने किया खुलासा, बताया शादी के बाद आखिरी क्यों बना ली थी बॉलीवुड से दूरियां?

Published : Jul 07, 2020, 03:18 PM IST
आशिकी फेम एक्टर ने किया खुलासा, बताया शादी के बाद आखिरी क्यों बना ली थी बॉलीवुड से दूरियां?

सार

90 के दशक की फिल्म 'आशिकी' उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसके गाने सदाबहार हिट हैं। लोग आज भी इसके सॉन्ग को काफी पसंद करते हैं। 'आशिकी' के साथ-साथ इसके लीड एक्टर राहुल रॉय की भी किस्मत रातोंरात बदल गई। लेकिन, इस मूवी के बाद राहुल की किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी सफलता नहीं मिली।

मुंबई. 90 के दशक की फिल्म 'आशिकी' उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसके गाने सदाबहार हिट हैं। लोग आज भी इसके सॉन्ग को काफी पसंद करते हैं। 'आशिकी' के साथ-साथ इसके लीड एक्टर राहुल रॉय की भी किस्मत रातोंरात बदल गई। लेकिन, इस मूवी के बाद राहुल की किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी सफलता नहीं मिली। इसके कुछ सालों बाद वो बॉलीवुड से ही गायब हो गए, फिर अचानक बिग बॉस के पहले सीजन में दिखे और शो के विनर बने। ऐसे में हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने उस वजह के बारे में बताया, जिसके कारण उन्होंने फिल्मों से दूरियां बना ली थी। 

राहुल ने बताया क्यों बनाई थी बॉलीवुड से दूरियां?

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के पहले सीजन के राहुल रॉय भले ही विनर बने और एक बार फिर से लाइनलाइट में आए, इससे भी उनके करियर कुछ खास मायलेज नहीं मिला। इन दिनों वे स्मॉल बजट की फिल्मों में नजर आते हैं। उनकी मूवीज कब आईं और चली गईं किसी को पता भी नहीं चलता। एक इंटरव्यू में राहुल रॉय ने स्पॉटलाइट से दूर रहने पर बात की। एक्टर ने कहा कि उन्होंने सब छोड़ा और ये उनकी मर्जी थी। इसमें इंडस्ट्री का कुछ लेना देना नहीं था। वो इंडस्ट्री में इसलिए नहीं आए थे कि उन्हें स्टार या एक्टर बनना है। उन्हें आशिकी के लिए अप्रोच किया गया था, जब महेश भट्ट उनकी मां से किसी दूसरी वजह से मिले थे।

बॉलीवुड से दूर होने की ये थी वजह 

बॉलीवुड से दूर रहने की वजह बताते हुए राहुल रॉय ने कहा कि 30 साल का होने के बाद वो शादी करना चाहते थे। उनका मानना है कि एक एक्टर होने के नाते सिनेमा के साथ-साथ फैमिली की जिम्मेदारियों को निभाना मुश्किल था। जब साल 2000 में उनकी शादी हुई तो उन्हें लगा कि अब ब्रेक लेना चाहिए। क्योंकि उनका मानना था कि पहले पर्सनल रिलेशनशिप पर काम करते हैं। तब उनकी फिल्में भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही थीं। वो बार-बार एक जैसे रोल कर रहे थे। उनकी ग्रोथ रुक सी गई थी।

राहुल रॉय ने बताया कि बाद में वो अपनी पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद उनका बॉलीवुड में बने रहना मुश्किल सा हो गया था। हालांकि, तब भी उन्होंने लोगों से मिलने की कोशिश की। लेकिन, कुछ हाथ नहीं लगा। राहुल ने कहा कि उन्हें एजेंसी कल्चर समझ नहीं आता है। करियर में काफी पीछे होने के बाद वो इंसिक्योर हो गए थे और फिर उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया। इसके बाद एक्टर ने कुछ फिल्में साइन की। वो सभी छोटे बजट की फिल्में थीं, इसलिए उन्होंने बनने में काफी टाइम लिया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी
Dharmendra-Hema Malini की शादी के वक्त कितने साल के थे सनी देओल और उनके 3 भाई-बहन?