
मुंबई. सुपरहिट फिल्म आशिकी (aashiqui) से दर्शकों से दिलों पर करने वाले राहुल रॉय (rahul roy) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में वे अस्पताल के बेड पर बैठे हुए ब्रेकफास्ट करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, कारगिल में आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत श्रीनगर ले जाया गया और बाद में मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों के बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ और रिकवरी के बारे में जानकारी दी थी। अब उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने हेल्थ अपडेट बताया है।
राहुल रॉय ने ब्रेकफास्ट करते हुए और अपनी बहन के साथ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटो के साथ उन्होंने लिखा- अस्पताल में 19वें दिन ब्रेकफास्ट एन्जॉय कर रहा हूं। रिकवरी की राह पर हूं। डॉक्टर्स और मेरी बहन प्रियंका रॉय मुझे सख्त डाइट पर रखते हैं। सभी को प्यार - राहुल रॉय। राहुल रॉय ने इस पोस्ट के जरिए फैंस अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है।
फिलहाल राहुल रॉय मीरा रोड के वॉकहार्डट अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें अस्पताल में स्पीच थेरेपी दी जा रही है। हाल ही में उन्होंने स्पीच थेरेपी को पूरा करने के बाद एक वीडियो पोस्ट किया था। उनके बहनोई रोमीर सेन ने हाल ही में खुलासा किया कि उनको गंभीर लापरवाही के कारण दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।