अजय देवगन की एक्ट्रेस को ये ऑफर पड़ा महंगा, ट्रोलर ने पूछा, 'कब खोई थी वर्जिनिटी'

Published : Sep 04, 2019, 07:39 PM IST
अजय देवगन की एक्ट्रेस को ये ऑफर पड़ा महंगा, ट्रोलर ने पूछा, 'कब खोई थी वर्जिनिटी'

सार

इलियाना फिल्म 'पागलपंती' को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले वो अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड' और 'बादशाहो' में नजर आई थीं।

मुंबई. इलियाना डीक्रूज को हाल ही में खुद की ही गलती पर ट्रोल होना पड़ा। जिसमें उनसे यूजर्स ने अजीबो-गरीब सवाल किए। दरअसल, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Ask Me Anything सेशन रखा था। इस दौरान उनसे उनकी फिल्म, पसंद और नापसंद के बारे में पूछा गया। लेकिन एक यूजर ने पूछा कि इलियाना ने वर्जिनिटी कब खोई थी? इस पर एक्ट्रेस नाराज हो गईं।

इलियाना ने दिया करारा जवाब

यूजर के सवाल पर इलियाना ने नाराज होकर उसे करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'तुम्हारी मां क्या कहेगी।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर सवाल जवाब के सेशन की एक फोटो भी शेयर की है। 

टाइगर ने भी रखा था ऐसा सेशन

इलियाना से पहले टाइगर श्रॉफ ने भी एक बार इंस्टाग्राम पर एक Q&A सेशन रखा था। इस दौरान उनसे भी एक यूजर ने यही सवाल पूछा था कि वो वर्जिन हैं या नहीं? इस पर एक्टर ने जवाब में लिखा था, 'अबे बेशर्म! मुझे मेरे मॉम डैड भी फॉलो कर रहे हैं।' इसके अलावा उनसे दिशा पाटनी को डेट करने का सवाल भी पूछा गया था तो उन्होंनें इस पर कहा था, 'मेरी औकात नहीं है।'

स्टार्स इस फिल्म में आएंगे नजर 

वर्क फ्रंट की बात करें तो इलियाना फिल्म 'पागलपंती' को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले वो अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड' और 'बादशाहो' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें अक्षय के साथ 'रुस्तम' में देखा गया था। वहीं, टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर' में नजर आएंगे। ये मूवी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

अक्षय कुमार की Bhoot Bangla के ट्रेलर में सबसे बड़ा ट्विस्ट, क्या है धुरंधर 2 से कनेक्शन?
Holi Celebration PHOTOS: जावेद अख्तर ने उड़ाया रंग-गुलाल, बेटी संग सोहा अली खान ने खेली होली