एक्ट्रेस उपासना सिंह के दिल में था छेद, डांस करते समय हो जाती थी बेहोश, इस तरह खुद को किया फिट

Published : Jun 29, 2022, 08:00 AM IST
एक्ट्रेस उपासना सिंह के दिल में था छेद, डांस करते समय हो जाती थी बेहोश, इस तरह खुद को किया फिट

सार

उपासना के लिए एक्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाना आसान नहीं था। जब वो बहुत कम उम्र की थी तो उनको हॉर्ट संबंधी समस्या था। दरअसल उनके दिल में छेद था। वे कोई भी सांस चलने वाला काम नहीं कर पाती थी

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस उपासना सिंह का आज जन्मदिन है।  पंजाब के होशियारपुर में जन्मी उपासना सिंह को 1997 में श्रीदेवी औऱ अनिलकपूर स्टारर फिल्म जुदाई से पहचान मिली थी। इसका एक डायलॉग, अब्बा-डब्बा- झब्बा तो आपको याद ही होगा। इस सपोर्टिंग एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं उपासना सिंह अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जानी जाती हैं। 

उपासना के लिए एक्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाना आसान नहीं था। जब वो बहुत कम उम्र की थी तो उनको हॉर्ट संबंधी समस्या था। दरअसल उनके दिल में छेद था। वे कोई भी सांस चलने वाला काम नहीं कर पाती थी। उन्हें बचपन से एक्टिंग और डांस का शौक था, कई बार तो वो हॉर्ट की समस्या के चलते डांस करते हुए बेहोश हो जाती थीं। टेलीविजन क पॉप्युलर शोर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में उपासना सिंह कपिल शर्मा की बुआ के रूप में नज़र आ चुकी हैं। इस रोल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है। 

बचपन में था दिल में छेद
 एक इंटरव्यु में उपासना सिंह ने बताया था कि जब वे  7-8 साल की थी, तब से नृत्य सीखने की ललक उनमें थी। हालांकि जब वो नाचती थी तो अचेत हो जाती थी। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई थी, जिसमें पता चला कि उनके दिल में छेद है। वहीं डॉक्टरों  ने हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद उन्हें जल्द ही ऑपरेशन क सलाह दी गई।  ऑपरेशन पीजीआई, चंड़ीगढ़ में संपन्न हुआ। वहीं उपासनना सिंह ने अपने बिल पावर से दिल का मसला भी अच्छे से हैंडिल कर लिया थ। 

मां को मानती है सबसे अच्छा दोस्त 
उपासना सिंह  अपने बर्थडे को अपनी मां से कनेक्ट करती हैं। वे इस दिन अपनी मां कोजरूर याद करती हैं। उपासना सिंह के मुताबिक उनकी जिंदगी में मां ही उनकी दोस्त, केयरटेकर, गुरू और पथ प्रदर्शक रही हैं। वे खुद को खुशकिस्मत समझती हैं कि उन्हें ईश्वर तुल्य मां मिली। उनकी मां का जन्मदिन  29 जून को आता है। उपासना मानती हैं कि परलोक गमन के बावजूद उनकी मां हमेशा उनके साथ रहती हैं।  

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar की धुआंधार कमाई जारी, रणवीर सिंह की फिल्म ने लगाई लंबी छलांग
Dhurandhar कर रही पाकिस्तान की इमेज खराब, असलम की बेगम करेंगी केस?