
मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) को हाल ही में सांप काटने की घटना के बाद अब एक और पॉप सिंगर को सांप ने डस लिया है। इस पॉप सिंगर का नाम Maeta है, जो कि हॉलीवुड में काम करती है। Maeta को म्यूजिक वीडियो शूट करते वक्त एक सांप ने डस लिया था, जिसका वीडियो उन्होंने अब सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान खान को सांप काटने की घटना के बाद इस पॉप सिंगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि 21 साल की Maeta एक कारपेट पर लेटी हुई हैं। उनके ऊपर और आसपास कई सांप दिख रहे हैं। इसी दौरान एक सांप उनके चेहरे के पास पहुंच जाता है और अचानक उनकी ठोड़ी पर काट लेता है। इस हादसे के बाद सिंगर ने फौरन हाथ से पकड़कर सांप को हटाया और दर्द से तड़पने लगी। इसी दौरान एक शख्स की आवाज आती है, जो कहता है कि अरे उसे सांप ने डस लिया है। पॉप सिंगर Maeta ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- आप लोगों के लिए वीडियो बनाने की खातिर मुझे इन खतरनाक चीजों से गुजरना पड़ता है। बता दें कि म्यूजिक वीडियो के दौरान इस्तेमाल किया गया ये सांप जहरीली प्रजाति का नहीं था। इसलिए सिंगर को कोई खतरा नहीं हुआ।
सलमान को सांप ने 3 बार डसा :
बता दें कि सलमान खान को उनके फॉर्महाउस में रात 3 बजे एक सांप ने काट लिया था। सांप काटने के बाद आनन-फानन में सलमान को रात 3 बजे ही कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, सलमान को करीब 6 घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। सलमान खान (Salman Khan) ने अपने बयान में कहा कि एक सांप फार्महाउस में घुस आया था, मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की लेकिन वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए जैसे ही दूसरे हाथ में पकड़ा तो उसने मुझे तीन बार काट लिया।
कौन हैं पॉप सिंगर Maeta :
Maeta के करियर की बात करें तो उन्होंने बतौर टीनएजर साउंड क्लाउड पर अपने गानों को शेयर करना शुरू किया था। 2021 में फेमस म्यूजिशियन जे Z ने उन्हें अपने मैनेजमेंट लेबल रॉक नेशन में साइन किया था।
Roundup 2021: साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म का रहा जलवा, Salman Khan-Akshay Kumar को भी पछाड़ा
पाई-पाई को मोहताज हुए Mahabharat के 'भीम', गुजारा करने तक नहीं है पैसे, सुनाई अपनी दुख भरी दास्तां
होने वाली बहू Alia Bhatt संग तो Neetu Singh ने मनाया क्रिसमस लेकिन अपनी फैमिली के जश्न से रही गायब
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।