
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को हाल ही में इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डिनर करते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई मीम्स भी खूब वायरल हुए। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब यह खबर कितनी सच थी और कितनी झूठ यह तो अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है पर शुभमन के एक दोस्त ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
दोस्त ने कैप्शन में यह लिखा
दरअसल, 8 सितंबर को शुभमन गिल के जन्मदिन के मौके पर उनके खास दोस्त ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया। शुभमन को विश करते हुए उनके इस दोस्त ने कैप्शन में लिखा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि भगवान आपको सभी से ज्यादा सफलता, बहाने, गूगल नॉलेज और बहुत (सारा) प्यार दे।' शुभमन के इस दोस्त ने यह मैसेज इंग्लिश में लिखा था और इस मैसेज में सारा शब्द को कैपिटल लैटर में लिखा गया था। जिसके बाद से अब हर कोई अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद ये सारा अली खान को लेकर ही कहा गया है।
इससे पहले भी सारा को लेकर चर्चा में रहे
हालांकि कुछ फैंस इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि यहां जिस सारा का जिक्र किया गया है वो कौन सी सारा हैं? सारा अली खान या सारा तेंदुलकर? हालांकि कुछ दिनों पहले ही शुभमन और सारा तेंदुलकर के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। इतना ही नहीं अब तो दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो तक कर दिया है। बाकी सारा अली खान और शुभमन गिल के अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो समय आने पर पता चलेग।
कार्तिक आर्यन से जुड़ चुका है सारा का नाम
वहीं सारा अली खान की बात करें तो 2020 में जब सारा और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आजकल 2' रिलीज हुई थी तब चर्चा थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म रिलीज के कुछ ही दिनों बाद दोनों अलग हो गए थे। हाल ही में 'कॉफी विद करन' में पहुंचीं सारा ने खुद को सिंगल बताया था और कहा था कि उन्हें विजय देवरकोंडा काफी पसंद हैं।
पढ़ें ये खबरें भी...
'ब्रह्मास्त्र' की ताकत हैं ये 5 अस्त्र, शाहरुख-नागार्जुन के कैमियो समेत इन वजहों से जरूर देखें फिल्म
Movie Review Brahmastra: अच्छी शुरुआत के बाद जानिए कहां मात खा गई 'ब्रह्मास्त्र'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।