
मुंबई। ऐश्वर्या राय और उनके ससुराल पक्ष के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन ऐश्वर्या के मायके पक्ष के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐश्वर्या हाल ही में अपने मायके में नजर आईं। दरअसल, ऐश्वर्या बड़े भाई आदित्य के बेटे शिवान के बर्थडे में पहुंची थीं। इस दौरान आराध्या भी उनके साथ नजर आई। शिवान के बर्थडे पर ऐश्वर्या ने मां वृंदा के अलावा भाभी श्रीमा रॉय के साथ ग्रुप फोटो खिंचाई। बता दें कि आदित्य रॉय के दो बेटे विहान और शिवान हैं।
ऐश्वर्या के बड़े भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। आदित्य की शादी मॉडल श्रीमा से हुई है। श्रीमा 2009 में मिसेज इंडिया' कॉम्पिटीशन में फर्स्ट रनर अप रह चुकी हैं। खूबसूरती के मामले में ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा किसी हीरोइन से कम नहीं लगतीं। बता दें, ऐश्वर्या के भाई आदित्य ने फिल्म 'दिल का रिश्ता' को को-प्रोड्यूस किया था। ऐश्वर्या की मां वृंदा इस फिल्म की को-राइटर थीं।
ननद-भाभी दोनों मॉडलिंग फील्ड से...
ऐश्वर्या और श्रीमा के बीच एक बात कॉमन है कि दोनों ही मॉडलिंग फील्ड से हैं। दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान खुद श्रीमा ने बताया था कि, "मैं ऐश्वर्या को एक सुपरस्टार के रूप में नहीं देखती, सबसे पहले वो मेरी ननद (सिस्टर-इन-लॉ) हैं। ऐश्वर्या और श्रीमा मॉडलिंग व रैम्प के एक्सपीरियंस और टिप्स भी एक-दूसरे से शेयर करती हैं।
भाभी से क्लोज बॉन्डिंग है ऐश्वर्या की :
श्रीमा के मुताबिक, 'ऐश्वर्या रैम्प वॉक में प्रोफेशनल हैं और वो एक्सप्रेशन को लेकर मुझसे कुछ टिप्स शेयर करती हैं। उन्होंने मुझे सबसे खास चीज यह बताई थी कि सब कुछ भूल कर उस लम्हे को एन्जॉय करना चाहिए।" बता दें, श्रीमा की फैमिली मंगलोर की है, जो अब यूएस में शिफ्ट हो चुकी है। श्रीमा फैशन ब्लॉगर होने के साथ-साथ हाउसवाइफ भी हैं। फिलहाल वो मॉडलिंग से दूर अपने दो बच्चों के साथ फैमिली को संभाल रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।