अजय देवगन ने धोनी के साथ शेयर की फोटो, इन दो चीजों को बताया देश को एकजुट करने वाला

Published : Jan 09, 2020, 04:38 PM ISTUpdated : Jan 09, 2020, 04:40 PM IST
अजय देवगन ने धोनी के साथ शेयर की फोटो, इन दो चीजों को बताया देश को एकजुट करने वाला

सार

बता दें कि 10 जनवरी को रिलीज हो रही तान्हाजी में अजय देवगन की पत्नी काजोल भी काम कर रही हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी 10 साल पहले 2010 में आई फिल्म 'टूनपुर का सुपरहीरो' में नजर आई थी। 

मुंबई। अजय देवगन की मोस्टअवेटेड मूवी 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले अजय जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटे हैं। इसी बीच, अजय देवगन ने टीम इंडिया के एक्स कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोओ में अजय देवगन और धोनी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेन्द्र सिंह धोनी और गंभीर किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अजय देवगन की जोड़ी कमाल की लग रही है। 

फोटो शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा- क्रिकेट और फिल्म, हमारे देश को एकजुट करने वाला धर्म। अजय देवगन और धोनी की फोटो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- दो महान लोग, तो वहीं एक और शख्स ने अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी को अभी से सुपरहिट बता दिया। एक और शख्स ने लिखा- इसे कहते हैं एक फ्रेम में दो लीजेंड्स। 

 

अजय देवगन ने की थी विराट कोहली की तारीफ : 
हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर तान्हाजी के प्रमोशन में पहुंचे अजय देवगन ने विराट कोहली को इंडियन क्रिकेट टीम का तान्हाजी बताया था। इसके साथ ही अजय ने विराट को आत्मविश्वासी, आक्रामक और किसी भी कीमत पर जीतने वाला शख्स बताया था। 

 

बता दें कि 10 जनवरी को रिलीज हो रही तान्हाजी में अजय देवगन की पत्नी काजोल भी काम कर रही हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी 10 साल पहले 2010 में आई फिल्म 'टूनपुर का सुपरहीरो' में नजर आई थी। तान्हाजी में अजय देवगन तानाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं, जबकि काजोल उनकी पत्नी सावित्री बाई के रोल में नजर आएंगी। 

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar ने दंगल को पछाड़ा, अक्षय खन्ना की मूवी ने 12 वें दिन तोड़ा 3 मूवी का रिकॉर्ड
आखिर कौन है Border 2 के टीजर में सिर्फ 4 सेकंड के लिए दिखी ये हीरोइन?