
मुंबई. जब से महाराष्ट्र सरकार ने सिनेमाघरों को खोलने की घोषणा की है तभी से मेकर्स अपनी-अपनी फिल्मों की रिलीज डेट जारी कर रहे हैं। आने वाले समय में फैन्स को एक से बढ़ एक फिल्में देखने को मिलेगी। इन्हीं में से एक फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की है, जिसका इंतजार लंबे समय से दर्शक कर रहे हैं। यह फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi)। इस फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि यह बड़ा धमाका करेंगी। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी-अक्षय कुमार ने फिल्म को हिट बनाने के लिए जबरदस्त प्लान भी बनाया ताकि दर्शक सिनेमाघरों तक आने को मजबूर हो जाए। इसी बीच बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को 5000 प्रिंट के साथ देशभर में रिलीज किया जाएगा। 5 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म का नया गाना अक्षय ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
ट्रेड एनालिस्ट ने की भविष्यवाणी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि अक्षय कुमार-रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी का हिट होना जरूरी है। उनका कहना है कि यदि ये फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को नहीं ला पाती है तो आने वाले समय में रिलीज होने वाली कई फिल्मों का इस पर असर पड़ेगा। और यही वजह है कि रोहित शेट्टी इस फिल्म को हिट बनाने के लिए कई फंडे अपना रहे हैं।
अजय-रणवीर स्पेशल रोल में
फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में है। इनके अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी इस फिल्म में स्पेशल रोल प्ले करते नजर आएंगे। दीवाली पर रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर फैन्स में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। बात अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म गोरखा का पोस्टर शेयर कर फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा था- कभी-कभी आपके सामने इतनी प्रेरक कहानियां आती हैं कि आप उन्हें बनाना ही चाहते हैं। #गोरखा - महान युद्ध नायक मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर एक ऐसी ही फिल्म है। एक आइकन का रोल प्ले करने और इस विशेष फिल्म को पेश करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान करेंगे और इसका निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा करेंगे। आने वाले समय में अक्षय की अतरंगी रे, पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, बच्चन पांडे, सिंड्रैला जैसी फिल्में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े-
कभी पति को चूमती तो कभी रोमांटिक होती दिखीं बिपाशा, फोटो देख एक बोला- इसने तो बाल सफेद कर दिए
जब सिर्फ टॉवल पहनकर डांस करने काजोल को किया गया था मजबूर, न चाहते हुए भी करना पड़ा था वो काम
टाइट कपड़ों में दिखे करीना कपूर के मोटे-मोटे हाथ, चाय पीते घर के बाहर स्टाइल मारती आई नजर, PHOTOS
बिना मेकअप बदली मलाइका अरोड़ा के चेहरे की रंगत, आंखों में उदासी लिए आधी रात यहां आई नजर, ये भी दिखे
आखिर ऐसा क्या हुआ काजोल सरेआम लड़ भिड़ी बहन से, बेटियों को झगड़ता देख मां को उठाना पड़ा ऐसा कदम
आखिर अमिताभ बच्चन से ऐसा क्या मांगा अभिषेक ने कि बिग बी ने देने से किया मना, सबके सामने कहा था ये
शादीशुदा सनी देओल पत्नी को विदेश छोड़ इस हीरोइन से लड़ा रहे थे इश्क, पोल खुलते ही मचा था हंगामा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।