Akshay Kumar और Salman Khan की फिल्मों के प्रोड्यूसर का निधन, जूझ रहे थे इस गंभीर बीमारी से

Published : Dec 30, 2021, 12:16 PM ISTUpdated : Dec 30, 2021, 12:28 PM IST
Akshay Kumar और Salman Khan की फिल्मों के प्रोड्यूसर का निधन, जूझ रहे थे इस गंभीर बीमारी से

सार

अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म के प्रोड्यूसर विजय गलानी का लंदन में निधन हो गया है। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ब्लड कैंसर से पीड़ित विजय गलानी तीन महीने पहले अपने परिवार के साथ बोन मैरो टांसप्लांट (Bone Marrow Transplant) के लिए लंदन गये थे। उन्हें कुछ ही महीने पहले खुद को कैंसर होने के बारे में पता चला था। 

मुंबई। अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म के प्रोड्यूसर विजय गलानी का लंदन में निधन हो गया है। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ब्लड कैंसर से पीड़ित विजय गलानी तीन महीने पहले अपने परिवार के साथ बोन मैरो टांसप्लांट (Bone Marrow Transplant) के लिए लंदन गये थे। उन्हें कुछ ही महीने पहले खुद को कैंसर होने के बारे में पता चला था। विजय गलानी के करीबी दोस्त रजत रवैल ने उनके निधन की पुष्टि की है। रजत ने बताया कि मैं उनसे लगभग रोज बात करता था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने मुझे बताया था कि वह अब ठीक हो चुके हैं और जल्द ही मुंबई लौटने वाले हैं। 

रजत रवैल के मुताबिक, विजय गलानी का निधन ऑर्गन फेल्योर के चलते हुआ है। उनका बेटा प्रतीक उनके निधन की खबर से कुछ घंटे पहले ही मुंबई पहुंचा था। हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद विजय को छुट्टी मिल गई थी और वे घर आ गए थे। वो कुछ दिनों बाद लंदन से वापस भारत आने वाले थे। उनका बेटा अब वापस लंदन जा रहा है। बता दें कि विजय गलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ करीब आधा दर्जन फिल्में बनाईं। 

सलमान खान पर दर्ज कराया था मानहानि का केस : 
विजय गलानी ने सलमान खान की फिल्म 'वीर' को भी प्रोड्यूस किया था। फिल्म की रिलीज के काफी समय बाद विजय ने सलमान खान पर 250 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज किया था। फिल्म वीर को लेकर सलमान और विजय के बीच काफी विवाद हुआ था। इसको लेकर विजय ने सलमान पर आरोप लगाया था कि एक्टर ने उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की है। 

रोहित शेट्टी को दिए थे सूर्यवंशी के राइट्स : 
विजय गलानी ने 1992 में सलमान खान के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' बनाई थी। इस फिल्म के राइट्स अब तक विजय के पास ही थे। हालांकि, बाद में जब रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ इसी नाम से फिल्म बनाने की प्लानिंग की तो विजय गलानी ने फिल्म के टाइटल का राइट रोहित शेट्टी को दे दिया था। बाद में रोहित ने उन्हें धन्यवाद भी कहा था। 

ये भी पढ़ें :
Maine Pyar Kiya @ 32: Bhagyashree के कारण बेरोजगार हो गए थे Salman Khan, इतने महीने बैठे रहे बेकार

एक ही दिन आता है Rajesh Khanna और उनकी बेटी Twinkle का जन्मदिन, ये जोड़ियां भी सेम डेट पर शेयर करती हैं बर्थडे

Mouni Roy ने सेक्सी ड्रेस पहन कराया फोटोशूट, फोटोज देख फैंस बोले- हॉटनेस अलर्ट

तो इसलिए Akshay Kumar को सिर्फ 15 दिन का BF बनाया था Twinkle Khanna, फिर जो हुआ वो था हैरान करने वाला

Rajesh Khanna Birthday: जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसके कारण सुपरस्टार बने Akshay Kumar के ससुर

छुट्टियां मनाने निकली Salman Khan की फैमिली, नैनी की गोद में मम्मी अर्पिता को ढूंढती नजर आई बेटी आयत

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन सी हैं रणवीर सिंह की 7 टॉप वीकेंड ओपनर फिल्में, लिस्ट में इस No. पर 'धुरंधर' का नाम
आ रहा आमिर खान की उस ब्लॉकबस्टर का सीक्वल, जिसने 2009 में मचाया था भौकाल