अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल करेंगे तीसरी बार हेराफेरी, देखें इस बार क्या होगा अलग

फिरोज नाडियाडवाला ( Firoz Nadiadwala ) ने कहा कि प्रशंसकों को हेराफेरी 3 बहुत जल्द उसी स्टार कास्ट अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ देखने को मिलेगी। कहानी को डेव्लप किया जा रहा है। इसमें कुछ चेंजेस किए जाएंगे।  

Rupesh Sahu | Published : Jun 24, 2022 12:56 PM IST / Updated: Jun 24 2022, 06:37 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Firoz Nadiadwala confirms working on Hera Pheri 3 : हेराफेरी और फिर हेराफेरी की बंपर सफलता के बाद इस सीरीज़ की तीसरी फिल्म प्लोर पर लाई जाएगी। इसमें एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी अपनी कॉमिक टाइमिंग को परफॉर्म करते नज़र आएंगे। 

हेराफेरी ने  अपने प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन किया है और इसे एक हिट फ्रैंचाइज़ी बना दिया है। बहरहाल, फैंस लंबे समय से फिल्म के तीसरे पार्ट को देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसके तीसरे पार्ट के बारे में बहुत कुछ कहा गया है लेकिन अब एक इंटरव्यु में  फिरोज नाडियाडवाला ने हेरा फेरी 3 को जल्द शुरू करने के संबंध में पुष्टि की है। इसमें यह भी खुलासा किया कि इसमें सभी प्रमुख कलाकारों को शामिल किया जाएगा। 

Latest Videos

हेराफेरी 3 में होगी पुरानी स्टार कास्ट 
 फिरोज नाडियाडवाला ( Firoz Nadiadwala ) ने कहा कि प्रशंसकों को हेराफेरी 3 बहुत जल्द उसी स्टार कास्ट अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ देखने को मिलेगी। कहानी को डेव्लप किया जा रहा है। इसमें कुछ चेंजेस किए जाएंगे।  फिल्म की टीम इसके कुछ तौर-तरीकों पर काम कर रही है। निर्माता ने आगे कहा, "इसे उसी तरह से बनाया जाएगा, जिसमें किरदारों की मासूमियत को बरकरार रखा जाएगा। हम अपने पिछलीफिल्मों को ध्यान में जरुर रखेंगे। हम उस बंपर सफलता को हल्के में नहीं ले सकते। इसलिए, हमें अपने कंटेंट, स्टोरी, पटकथा, कैरेक्टर, व्यवहार के मामले में बहुत अलर्ट रहना होगा। 

इस डायरेक्टर को किया गया शॉर्टलिस्ट

फिरोज नाडियाडवाला ने हेराफेरी 3 के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन ये खबरे हैं कि अगले सीक्वल के लिए  एक निर्देशक को शॉर्टलिस्ट कर लिया है और जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है। हाल ही में ऐसी अफवाहें थीं कि ड्रीम गर्ल के निर्देशक राज शांडिल्य हेराफेरी 3 को निर्देशित करेंगे, हालांकि, फिरोज नाडियाडवाला ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई  नहीं है। उन्होंने यह भी शेयर किया है कि टीम ने वास्तव में 2014 में हेराफेरी 3 पर काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन नीरज वोरा के बीमार होने के बाद उन्हें रुकना पड़ा। हालांकि नई फिल्म में कहानी और किरदारों के लिहाज से काफी बदलाव होंगे। हेराफेरी का पहला भाग 2000 में और उसके बाद फिर हेराफेरी 2006 में रिलीज़ हुई थी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है ।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.