
मुंबई। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'पुष्पा द राइज' (Pushpa The Rise) बॉक्सऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। यह फिल्म महज दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म क्रिटिक्स भी मूवी की कमाई देखकर हैरान हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 2 दिनों में 116 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन जहां 71 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन 45 करोड़ रुपए रहा।
पुष्पा द राइज शुक्रवार यानी 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले दिन 3 करोड़, दूसरे दिन 4 करोड़ की कमाई की है। यानी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 7 करोड़ कमा लिए हैं। अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1.30 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। इंडियन करेंसी के हिसाब से ये 10 करोड़ के आसपास है। बता दें कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने पहले दिन 26 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि सलमान खान की अंतिम सिर्फ 4.75 करोड़ रुपए ही कमा सकी थी।
ये है पुष्पा की कहानी :
फिल्म पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार हैं। अल्लू अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी पहले भी हिट रही है। दोनों ने इससे पहले 2004 में आर्या और 2009 में उसी का सीक्वेल आर्या-2 लेकर आए थे। अल्लू-सुकुमार अब 14 साल बाद 'पुष्पा द राइज स्टार' में साथ आए हैं। बता दें कि यह फिल्म चंदन के इलीगल बिजनेस पर बनी है, जिसमें पुष्प राज (अल्लू अर्जुन) मजदूरी करते-करते इस धंधे में आ जाता है। बाद में अल्लू अर्जुन चंदन तस्कर के खिलाफ जंग लड़ते हैं। तस्करी के धंधे में माफिया के साथ पुलिस और राजनेता सबकी मिलीभगत को दिखाया गया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने एक मजदूर लड़की का किरदार निभाया है, जिसे पुष्प राज चाहने लगता है।
ट्रेलर भी हो गया था हिट :
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो पुष्पा के ट्रेलर ने 24 घंटों के अंदर व्यूज के मामले में टॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। इसे कुछ घंटों में ही 20 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। टॉलीवुड इंडस्ट्री का ये 24 घंटों के अंदर दूसरा सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर है। पुष्पा से आगे केवल बाहुबली 2 का ट्रेलर है, जिसे ज्यादा व्यूज मिले थे। वहीं, फिल्म वकील साब को 18.05 मिलियन व्यूज, साहो को 12.33 मिलियन और अखंड़ा को 10.49 मिलियन व्यूज मिले थे।
ये भी पढ़ें-
Pushpa First Day Collection: Allu Arjun की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, इन 2 सुपरस्टार को पछाड़ा
Ankita Lokhande Birthday: काफी संघर्ष के बाद मिला था TV पर ब्रेक, अब सीरियल से हर दिन कमाती है इतना
बोल्ड कपड़ों में सड़क पर घूमती दिखी Ramanand Sagar की पड़पोती, टॉपलेस फोटोज से भरा पड़ा है Instagram
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।