
मुंबई. फिल्म 'कहो न प्यार है' (2000) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल 44 साल की हो गईं। अमीषा का जन्म मुंबई में 9 जून, 1975 को एक गुजराती फैमिली में हुआ था। अमीषा की 'कहो ना प्यार है' के अलावा 'गदर' और 'हमराज' जैसी फिल्में सुपरहिट रहीं। लॉकडाउन की वजह से वे अमीषा अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाई। लेकिन इस दौरान उन्होंने गरीबों की मदद के लिए जरूर हाथ आगे बढ़ाए। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने गरीब महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन, मास्क और बिस्किट बांटे हैं।
यूं की एक्ट्रेस ने मदद
अमीषा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- भगवान का शुक्रिया जिसने मुझे मौका दिया कि मैं अपनी तरफ से जरूरतमंदों की थोड़ी सी मदद कर सकूं। मैं अपने बर्थडे को एनजीओ वूमन रिस्पेक्ट फाउंडेशन के साथ जुड़कर स्पेशल बना रही हूं।
सेलिब्रेशन का बेहतर तरीका
अमीषा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो पर उन्होंने कैप्शन लिखा- बर्थडे को सेलिब्रेट करने का सबसे बेहतर तरीका। स्लम एरिया की गरीब महिलाओं को सेनिटरी नैपकिन, मास्क और बिस्किट बांटे हैं। भारत को सुरक्षित बनाने की ओर एक कदम। बर्थडे के दिन गरीब महिलाओं को जरूरतमंद की चीजें बांटी। इस नेक के लिए सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना हो रही है।
राजनेता की पोती है अमीषा
वे प्रसिद्ध राजनेता बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं। इनके ग्रैंड फादर अपने समय में मुंबई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्होंने कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद वह 1992 में टफ्ट्स विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स चली गईं। यहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल हासिल किया।
बड़े स्टार्स के साथ किया काम
अमीषा ने अपने करियर में ऋतिक रोशन, सनी देओल, आमिर खान, सैफ अली खान, अनिल कपूर, संजय दत्त और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन इसका फायदा उनके करियर में बहुत ज्यादा नहीं हुआ। ऋतिक और सनी देओल को यदि छोड़ दें तो बाकी स्टार्स के साथ उनकी तमाम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।