अमिताभ बच्चन के घर में घुसा चमगादड़ तो घबरा गए बिग बी, खौफ और घबराहट में गुजरा पूरा दिन

Published : Apr 26, 2020, 11:22 AM IST
अमिताभ बच्चन के घर में घुसा चमगादड़ तो घबरा गए बिग बी, खौफ और घबराहट में गुजरा पूरा दिन

सार

कोरोना के खौफ के बीच अमिताभ बच्चन के घर जलसा में चमगादड़ घुस गया। इससे बिग बी बहुत ज्यादा घबरा गए। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर भी दी। 

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मौत की नींद सो रहे हैं। भारत में कोरोना की वजह से 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। आमजनों की तरह सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। कोरोना के खौफ के बीच अमिताभ बच्चन के घर जलसा में चमगादड़ घुस गया। इससे बिग बी बहुत ज्यादा घबरा गए। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर भी दी। 


जलसा में घुसा चमगादड़
अमिताभ ने ट्वीट कर बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया, जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। आमिताभ ने ट्वीट कर लिखा-  'ब्रेकिंग न्यूज, इस घंटे की खबर, एक बैट, हां एक चमगादड़ अभी मेरे कमरे जोकि जलसा के तीसरे फ्लोर पर है, आ गया। इस जगह हम सभी बैठते हैं। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा,  उड़ उड़ के आ रहा है, कमबख़्त !!😧😧


फैन्स ने किए कमेंट्स
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो ट्विटर पर अपनी जिंदगी से और करियर से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। उनकी हर पोस्ट को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं। उनकी पोस्ट पर फैन्स कमेंट्स कर रहे हैं। फैन्स ने उन्हें सुरक्षित रहने के लिए कहा। अमिताभ के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम में महज कुछ ही घंटों बाद 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल गए। 


अपकमिंग प्रोजेक्ट
उनके प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अमिताभ ने प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ, रणबीर कपूर, रजनीकांत, आलिया भट्ट और अन्य सुपरस्टार्स के साथ मिलकर एक घर में बनाई शॉर्ट फिल्म फैमिली में काम किया था। ये फिल्म कोरोना वायरस की जागरूकता फैलाने के लिए थी। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म गुलाबो सिताबो, ब्रह्मास्त्र, चेहरा हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी
Dharmendra-Hema Malini की शादी के वक्त कितने साल के थे सनी देओल और उनके 3 भाई-बहन?