अमिताभ बच्चन ने मांगी रेमो डिसूजा की सलामती की दुआ, 3 दिन पहले हार्ट अटैक के चलते हुई एंजियोप्लास्टी

Published : Dec 14, 2020, 02:17 PM IST
अमिताभ बच्चन ने मांगी रेमो डिसूजा की सलामती की दुआ, 3 दिन पहले हार्ट अटैक के चलते हुई एंजियोप्लास्टी

सार

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) को हार्टअटैक की वजह से शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। 46 साल के रेमो के हार्ट में ब्लॉकेज था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और वह अभी आईसीयू में हैं। रेमो के लिए अमिताभ बच्चन ने सलामती की दुआ मांगी है।

मुंबई। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) को हार्टअटैक की वजह से शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। 46 साल के रेमो के हार्ट में ब्लॉकेज था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और वह अभी आईसीयू में हैं। रेमो की हालत अभी स्थिर है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। रेमो के लिए दुनियाभर में फैले उनके करोड़ों फैन्स ने सलामती की दुआ मांगी है। इसी बीच, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी रेमो के जल्द सेहतमंद होने की कामना की है। बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा, आप जल्द स्वस्थ हो जाएं, मेरी दुआएं आपके साथ हैं।

 

बता दें कि रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हार्ट अटैक आया था,  जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। कोरियोग्राफर और एक्टर धर्मेश येलांडे के मुताबिक, रेमो सर अब ठीक हैं। हम सब यहीं हॉस्पिटल में उनके पास हैं। उनकी सर्जरी हुई है और सब कुछ ठीक है। हमें अंदर जाने की परमिशन नहीं है लेकिन हम उनकी वाइफ लिजेल के कॉन्टैक्ट में हैं। 

रेमो के परिवार में उनकी पत्नी लिजेल और दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल हैं। रेमो बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर्स में से एक हैं। उन्होंने 'कांटे', 'धूम', 'रॉक ऑन', 'ये जवानी है दीवानी', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 'फालतू', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2', 'स्ट्रीट डांसर 3D' जैसी फिल्में भी बनाई हैं। रेमो इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं। 

रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल 1972 को कर्नाटक के बेंगलौर में हुआ था। रेमो डिसूजा ने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की। वह स्कूली दिनों में बेहद अच्छे एथलीट भी थे। उन्होंने इस दौरान कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की ठुकराई वो फिल्म, जिसने गोविंदा की एंट्री होते ही हिला दिया था बॉक्स ऑफिस!
Saif Ali Khan और अमृता सिंह की मोहब्बत, फिर क्या Kareena Kapoor बनी अलगाव की वजह?