
मुंबई. अमिताभ बच्चन हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वे अपने फैंस और लोगों से जुड़े रहने के लिए कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में बिग बी ने अपने पर्सनल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। इस वीडियो में एक बच्चा सोया हुआ है और पालतू डॉगी उसे कंबल उढ़ाते दिखाई दे रहा है। इसे देख अमिताभ सोच में पड़ गए और लिखा, 'आखिर ये कैसे हो सकता है।'
यूजर्स ने की जमकर तारीफ
अमिताभ के इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेट्स कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये डॉगी मानवता की मिसाल है। एक यूजर ने लिखा, 'इसी वजह से लोग जानवरों को पालना ज्यादा पसंद करते हैं।' दूसरे ने लिखा, 'इंसान से ज्यादा समझदार जानवर होते हैं।' इसके साथ ही एक ने लिखा, 'आज के समय में जानवरों पर भरोसा किया जा सकता है लेकिन इंसान पर नहीं।' बहरहाल, ऐसे ही कई वीडियोज यूजर्स ने ट्विटर पर शेयर किए हैं।
दो दिन बाद है अमिताभ का बर्थडे
अमिताभ बच्चन का दो दिन बाद यानी कि 11 अक्टूबर को 77वां बर्थडे है। उनका जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। वहीं अगर बात की जाए उनके वर्क फ्रंट की तो वे इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड जाएगा। इसकी जानकारी खुद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी थी। बिग बी जल्द ही 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'गुलाबो सिताबो' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।