जावेद अख्तर मानहानि केस में कंगना रनोट को मिली जमानत, अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दी एक्ट्रेस को राहत

Published : Mar 25, 2021, 05:10 PM IST
जावेद अख्तर मानहानि केस में कंगना रनोट को मिली जमानत, अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दी एक्ट्रेस को राहत

सार

कंगना रनोट (Kangana Ranaut) को जावेद अख्तर (Javed Akhtar) द्वारा किए गए मानहानि मामले में जमानत मिल गई है। मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कंगना को जमानत दे दी है। इससे पहले कंगना गुरुवार को कोर्ट के सामने पेश हुई थीं और उन्होंने अपने खिलाफ जारी हुए जमानती वारंट को रद्द करने की मांग की थी। इसके साथ ही कंगना ने जमानत के लिए भी अर्जी दी थी, जिसकी अनुमति खुद कोर्ट  ने दी थी। 

मुंबई। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) को जावेद अख्तर (Javed Akhtar) द्वारा किए गए मानहानि मामले में जमानत मिल गई है। मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कंगना को जमानत दे दी है। इससे पहले कंगना गुरुवार को कोर्ट के सामने पेश हुई थीं और उन्होंने अपने खिलाफ जारी हुए जमानती वारंट को रद्द करने की मांग की थी। इसके साथ ही कंगना ने जमानत के लिए भी अर्जी दी थी, जिसकी अनुमति खुद कोर्ट  ने दी थी। बता दें कि इससे पहले कंगना को समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था। 

जावेद अख्तर ने दर्ज कराई थी शिकायत : 
बता दें कि पिछले साल जावेद अख्तर ने अपने वकील की मदद से 2 नवंबर को एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कंगना के खिलाफ मानहानि के आरोप लगाए थे। जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में कहा था कि कंगना अपने ट्वीट के माध्यम से उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करती हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि कंगना के द्वारा उनकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।

ये है पूरा घटनाक्रम : 
- जावेद अख्तर ने कंगना पर आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उन पर झूठा आरोप लगाया था कि उन्होंने ऋतिक रोशन के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने के लिए कंगना को धमकाया था।
- इतना ही नहीं, जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि कंगना ने उन्हें सुसाइड गैंग का हिस्सा कहा था। साथ ही कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका नाम बॉलीवुड में मौजूद गुटबाजी में जबरन घसीटा था।
- जावेद अख्तर का कहना है कि कंगना के इस कमेंट की वजह से उन्हें न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, बल्कि कई धमकीभरे फोन भी आए। इस मामले में 3 दिसंबर, 2020 को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जावेद अख्तर का बयान भी दर्ज किया था।
- इस मामले पर कोर्ट ने दिसंबर, 2020 में जुहू पुलिस को निर्देश दिया था कि वह केस की जांच करे और 16 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपे। हालांकि इसके बाद पुलिस को अख्तर की शिकायत के आधार पर जांच करके रिपोर्ट 1 फरवरी तक देने का वक्त मिल गया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने समन जारी कर कंगना को 22 जनवरी को पूछताछ के लिए भी बुलाया था, लेकिन कंगना नहीं पहुंची थीं, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। 

इस वजह से जावेद अख्तर ने किया केस : 
- बता दें कि कंगना रनोट ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाते हुए कहा था कि राकेश रोशन और उनका परिवार बहुत बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगोगी तो वो तुम्हें जेल भिजवा सकते हैं। 
- वहीं, फरवरी, 2020 में एक्ट्रेस की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने भी सोशल मीडिया में जावेद अख्तर पर कंगना को धमकाने का आरोप लगाया था। रंगोली ने लिखा था- जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग ले। महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने भट्ट की फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से मना कर दिया था। वे प्रधानमंत्री को फांसीवादी कहते हैं..चाचाजी आप दोनों क्या हो?"

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Saif Ali Khan और अमृता सिंह की मोहब्बत, फिर क्या Kareena Kapoor बनी अलगाव की वजह?
Mohan Bhagwat की बहुत बड़ी फैन ये एक्ट्रेस, अदनान सामी मिले RSS चीफ से