अशोक चिह्न विवाद पर बोले  अनुपम खेर - 'ये आजाद भारत का शेर है, जरूरत पड़ी तो काट भी सकता है'

Published : Jul 14, 2022, 03:14 PM IST
अशोक चिह्न विवाद पर बोले  अनुपम खेर - 'ये आजाद भारत का शेर है, जरूरत पड़ी तो काट भी सकता है'

सार

नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा पर लगाए गए राष्ट्रीय प्रतीक अशोक की लाट पर इन दिनों बड़ा विवाद चल रहा है। इस विवाद पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने रिएक्शन भी दिए हैं। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के बाद अब अनुपम खेर ने इस बारे में ट्वीट किया है...

एंटरटेनमेंट डेस्क. इन दिनों सोशल मीडिया पर नए संसद भवन में लगाए गए राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न अशोक की लाट पर विवाद जारी है। सारनाथ में मिले अशोक स्तंभ से लिए गए इस राष्ट्रीय चिह्न के अनावरण के बाद विपक्षी पार्टियों के कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर अशोक की लाट में शेरों को हिंसक दिखाया है। उनका यह भी आरोप है कि ऐसा करके केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय चिह्न का अपमान किया है। अब इस पूरे मामले में मचे विवाद को लेकर अब बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट किया है। अनुपम ने ट्वीट कर लिखा, 'अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद!'

इससे पहले विवेक ने किया था ट्वीट
इससे पहले इसी विवाद में डायरेक्ट विवेक अग्निहोत्री ने भी अपना बयान दिया था। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रशांत भूषण के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा था, 'अर्बन नक्सल बिना दांतों वाला शांत शेर चाहते हैं, ताकि वे इन्हें पालतू जानवरों की तरह इस्तेमाल कर सके।' एक अन्य ट्वीट में विवेक ने लिखा था, 'सेंट्रल विस्टा के नए राष्ट्रीय प्रतीक ने एक बात साबित कर दी है कि अर्बन नक्सलों को केवल एंगल बदलकर मूर्ख बनाया जा सकता है। खास तौर पर नीचे के एंगल से।'

'द कश्मीर फाइल्स' में साथ किया था काम
बता दें कि अनुपम और विवेक ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में एक साथ काम किया था। पैंडेमिक के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने 340 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म इस साल अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। विवेक इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' पर जुटे हुए हैं वहीं अनुपम की फिल्म 'ऊंचाईया' जल्द ही रिलीज होगी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगे। 

और पढ़ें...

एक ही फिल्म में दर्जनों किसिंग सीन दे चुकी इस एक्ट्रेस ने दीपिका की फिल्म से की अपनी फिल्म की तुलना

इंटरनेट पर छाईं दीपिका पादुकोण की हमशक्ल, तस्वीरें देखकर रणवीर सिंह भी रह जाएंगे हैरान

राम गोपाल वर्मा की 'लड़की' की अदाओं ने मचाया बवाल, फिल्म से हटाने पड़े 12 क्लोज अप क्लीवेज शॉट और उत्तेजक सीन

एक दूसरे को डेट कर रहे बॉलीवुड के ये कपल्स, अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नही किया है रिश्ता

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे