बीजेपी विधायक बना बेटी का दुश्मन, अनुराग कश्यप ने की मदद की अपील

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें साक्षी लव मैरिज करने के कारण पिता द्वारा जान से मारे जाने की बात कहती नजर आ रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 12, 2019 7:04 AM IST

मुंबई: बॉलीवुड वैसे तो मनोरंजन का स्पॉट है। लेकिन कई सेलेब्स लोगों की मदद के लिए भी सामने आते हैं। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी का एक वीडियो शेयर कर लोगों से उसकी मदद की अपील की है। 


क्या है वीडियो में?
कुछ दिनों पहले विधायक की बेटी ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में साक्षी अपने पति के साथ नजर आई। वीडियो के जरिये साक्षी ने बताया कि दलित युवक से शादी करने के कारण उसके पिता उसकी और उसके पति अजितेश की जान के दुश्मन बन गए हैं। 

Latest Videos

दरअसल, कुछ समय पहले ही साक्षी ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दलित युवक से शादी की थी। अब उसके विधायक पिता अपने कुछ करीबियों के साथ मिलकर साक्षी और उसके ससुरालवालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

डायरेक्टर ने शेयर किया वीडियो 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को अनुराग कश्यप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुआ लिखा है कि ये वीडियो बरेली के बीजेपी विधायक की बेटी का है। बरेली में हमने मुक्केबाज फिल्म की शूटिंग की थी। साथ ही अनुराग कश्यप ने इस मामले में साक्षी और उसके पति की मदद की अपील की है। 
 

साक्षी को नहीं मिली पुलिस प्रोटेक्शन 
लव मैरिज करने के बाद साक्षी ने इलाहाबाद कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर सुरक्षा की अपील की थी। लेकिन उन्हें प्रोटेक्शन देने की जगह 15 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।  


विधायक ने मामले से किया इंकार 
वहीं बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने इन आरोपों से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि साक्षी बालिग़ है और अपनी मर्जी से शादी कर सकती है। साथ ही उन्होंने इस वीडियो को उनके खिलाफ साजिश करार दिया है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला