
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। वो मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन साल 2022 में वो एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकती है। शादी के बाद अदाकारा गिनी चुनी फिल्मों में नजर आईं। बेटी वामिका के होने के बाद से तो वो बिल्कुल बड़े पर्दे से दूर हो गई हैं। वो अपना हर पल बेटी वामिका और विराट के संग बिताती हैं। लेकिन फिल्मी गलियारों से उनके कैमबैक की खबर आने लगी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा ने तीन बड़े प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं। इनमें काम करने के लिए वो पूरी तैयारी कर चुकी हैं। तीन बड़े प्रोजेक्ट्स में एक ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म हो सकती है। जबकि दो फिल्म सिनेमाघर में लगेंगी। यह भी कहा जा रहा है कि अनुष्का की ओटीटी फिल्म भारत की सबसे महंगा डिजिटल प्रोजेक्ट हो सकता है।
साउथ अफ्रीका में अनुष्का विराट कोहली को कर रही हैं चीयर्स
हालांकि इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि नए साल पर अदाकारा इस बात को फैंस के साथ साझा कर सकती हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा साउथ अफ्रीका में अपनी बेटी और पति विराट कोहली के साथ हैं। साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेल रही है। हाल ही में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में इतिहास रचा। टीम इंडिया ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 113 रनों से साउथ अफ्रीका को मात दे दी। टीम इंडिया सेंचुरियनमें साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने वाली एशिया की पहली टीम बन गई। इस मैच के दौरान अनुष्का और वामिका को पापा विराट के लिए चियर्स करते देखा गया था।
बता दें कि 11 जनवरी को वामिका एक साल की हो जाएंगी। अभी तक विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस को उम्मीद है कि बेटी के एक साल हो जाने पर उनका क्यूट सा चेहरा कपल दिखाएंगे।
और पढ़ें:
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।