
मुंबई. नए साल के जश्न में बॉलीवुड सेलेब्स डूबे हुए हैं। वहीं, कुछ सेलिब्रिटी हैं जो अभी घरों में कैद हैं। कोरोना की वजह से वो कमरे से बाहर नहीं निकल सकते हैं। उसी में एक नाम अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का भी है। अर्जुन कोरोना संक्रमित है जिसकी वजह से वो अपने चाहनेवालों से फिलहाल दूर हैं। न्यू इयर के मौके पर वो अपने लव लेडी मलाइका अरोड़ा (malaika arora) से दूर हैं और उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस कपल पाउट करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'जैसे ही 2021 को धूल जम जाएगी (स्पष्ट रूप से वायरस मना कर देता है तो कुछ करना चाहिए) हम बस आप सभी को एक खुश और बहुत ही सुखद 2022 आगे की कामना करना चाहते हैं !!!'
वहीं, मलाइका भी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन को काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने सेम तस्वीर शेयर करते हुए कहा, 'मैं तुम्हें मिस कर रही मिस्टर पाउटी अर्जुन कपूर (वैसे मेरा पाउट तुम्हारे से ज्यादा अच्छा है)...हैप्पी न्यू इयर।' इस तस्वीर में
मलाइका नियॉन कलर के स्विमसूट पहने नजर आ रही हैं, वहीं अर्जुन कपूर शर्टलेस दिख रहे हैं।
अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर, कजन रिया कपूर और बहनोई करण बूलानी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद मलाइका अरोड़ा का भी कोविड टेस्ट कराया गया था लेकिन वह इसमें निगेटिव आई थीं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा 2019 से अर्जुन कपूर के साथ डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो डांस रियेलिटी शो को जज कर रही हैं।
और पढ़ें:
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।