मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़के अर्जुन कपूर,बोलें-हमारे प्राइवेट लाइफ में घुसने की कोशिश मत करो

Published : Nov 30, 2022, 05:37 PM ISTUpdated : Dec 01, 2022, 04:11 PM IST
मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़के अर्जुन कपूर,बोलें-हमारे प्राइवेट लाइफ में घुसने की कोशिश मत करो

सार

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी के कयास के बीच यह कहा जाने लगा कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं।  वो अर्जुन कपूर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इस खबर को सुनकर भले ही अदाकारा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन  अर्जुन कपूर भड़क गए हैं।   

एंटरटेनमेंट डेस्क.बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) अपने काम से ज्यादा अपने रिलेशनशिप और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनके बारे में कहा जाने लगा कि वो अर्जुन कपूर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। मलाइका के प्रेग्नेंसी (Malaika Arora Pregnant ) की खबर बी टाउन में आग की तरफ फैल गई। लेकिन बस यह अफवाह ही साबित हुई है। फैमिली ने प्रेग्नेंसी की खबर को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं, उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर तो भड़क गए हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक आर्टिकल का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा,'इस तरह की खबरें इनसेंसिटिव और अनएथिकल है। आप सबसे नीचे चले गए हैं। हमारे बारे में लगातार ऐसी खबर चल रही है, क्योंकि ऐसे फेक गॉसिप आर्टिकल्स को हम लगातार इग्नोर कर रहे हैं। लेकिन ऐसे आर्टिकल्स मीडिया में फैल जाते हैं और सच बन जाते हैं। यह ठीक नहीं है। हमारे निजी जीवन के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत मत करो।' एक बेवसाइट के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों लंदन गए थे। तब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर करीबियों को दी थी। हालांकि यह अफवाह है। परिवार वाले भी इस खबर को झूठ बताए हैं। 

मलाइका और अर्जुन करने वाले हैं शादी!

काफी वक्त तक अपने रिलेशनशिप को छुपाने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दो सालों से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत करने लगे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में Yes लिखा था। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। उनके चाहनेवालों को उनकी शादी का लंबे वक्त से इंतजार है।

मलाइका ओटीटी पर करने वाली हैं डेब्यू

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। अभिनेत्री एक रियलिटी वेब सीरीज 'मूविंग इन विद मलाइका' में नजर आएंगी। शो में सभी ग्लैमर से परे अभिनेत्री के जीवन की झलक दिखाई जाएगी। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके बेटे अरहान भी शो में शामिल होंगे।दूसरी ओर अर्जुन कपूर ने हाल ही में ' एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आए थे। इसके अलावा वो कुत्ते(Kuttey) और लेडी किलर में दिखाई देंगे।

और पढ़ें:

बड़े अच्छे लगते हैं 2 : जानिए कब लौटेगी राम कपूर की याददश्त? कहानी में आएगा यह बड़ा ट्विस्ट

स्त्री 2 में दिखेंगे भेड़िया स्टार वरुण धवन ! कृति सेनन के को-स्टार ने बताई प्लानिंग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Zubeen Garg की कैसे हुई मौत, Singapore Cops ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Dhurandhar Box Office: मकर संक्राति पर धुरंधर की ऊंची उड़ान! 41 वें दिन कूटे इतने करोड़